Categorized | लखनऊ.

टीईटी अभ्यर्थियों पर पुलिस की बर्बरताa पूर्ण कार्यवाही की निन्दा की

Posted on 14 July 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने टीईटी अभ्यर्थियों पर पुलिस की बर्बरताa पूर्ण कार्यवाही की निन्दा की और इसके लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि सपा सरकार टीईटी अभ्यर्थियों की मांगों पर विचार करने की बजाय आन्दोलन को ही कुचलने का कार्य कर रही है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
श्री तिवारी ने कहा भाजपा टीईटी अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन करते हुए पुलिस द्वारा उनपर किये जुल्म की घोर निन्दा की एवम् इस बर्बरता पूर्ण कार्यवाही के जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की माँग की। उन्होंनें कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में आन्दोलनों को कुचलने का कार्य किया जा रहा है। आये दिन पुलिस बल प्रयोग से आन्दोलनों को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले आयुष डाॅक्टरों पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठी चार्ज किया गया जिसमें अनेकों आंदोलनकारी गंभीर रूप से घायल हो गये थे। बहुतों के सिर पर वार किया गया जो कि शर्मनाक ही नहीं अपितु निन्दनीय एवम् असंवैधानिक कृत्य है।
श्री तिवारी ने अपनी माँगों को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार अपनी हठधर्मिता नीति को त्याग कर उनकी माँगों को यथाशीघ्र पूर्ण करे, दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए भुक्तभोगियों को मुआवजा प्रदान करे। भाजपा राज्य सरकार के ऐसे कारनामों का पर्दाफाश करते हुए विरोध करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in