Categorized | हरदोई

हरदोई की पुलिस क्या कर रही है? माधौगंज, सण्डीला, बघौली, हरदोई शहर की वारदातों में वृद्धि

Posted on 14 July 2012 by admin

माधौगंज, चन्दौली के पूर्व प्रधान सुरेन्द्र के भाई विजय कुमार, अजय कुमार, रामखेलावन सभी एक निजी परिसर में मकान बनवाकर निवास करते हैं सभी भाइयों के निवास के बाहर निकलने का एक ही रास्ता बाहर को जाता है गत दिवस रात को उनमें से एक भाई अजय की पत्नी घर से शौंच के लिए निकली तभी चोर मौका पाकर घर में प्रवेश कर गये घर के सभी सदस्य अपनी अपनी छतों पर सो रहे थे चोरों ने अलमारी, कमरे, व बक्सों के ताले तोड़कर विजय के घर से सोने का हार, झुमकी सहित लगभग डेढ़ लाख का सोना नगदी 35हजार रूपये ले गये दूसरे भाई अजय के यहाँ से इसी प्रकार दो लाख रूपयेके जेवर 25हजार नगद रू0 लिये तथा तीसरे भाई के यहाँ से 80हजार जेवर तीनों भाइयों की माँ के बक्से का ताला तोड़कर डेढ़ लाख के जेवर और कीमती सामान उठा ले गये सुबह होने पर परिवार ने सामान विबखरा पाया तो होश उड़ गये पुलिस ने सूचना पर पद चिन्हों की बदौलत गाँव के युवक को सन्देह के आधार पर गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष जल्द खुलासा करने की बात कह रहे हैं एक माधौगंज की घटना नहीं पूरे जनपद में लगभग ऐसा हो रहा है हाल ही में सण्डीला में आईटीआई चैकीदार को बन्धक बनाकर लूटा गया, बघौली हत्याकाण्ड दो दिन पूर्व हुआ। अतरौली थानाक्षेत्र में महिला प्रबन्धक/प्रिसिंपल की जनवरी में हत्याकाण्ड का राज नहीं खोल पा रही। जनपद की पुलिस, जनता रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए अदालतों का दरवाजा खटखटा रही लगता है कि प्रशासन नाम की कोई चीज जिले में नहीं रह गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in