Categorized | आगरा

शाहजंहा गार्डेन का पर्यटक स्थल के रूप में विकास

Posted on 14 July 2012 by admin

  • प्रवेश पर लगेगा टिकिट, मिलेगी विश्व स्तरीय सुविधांए
  • दुर्लभ प्रजाति के प्राचीन वृक्षों का संरक्षण होगा

जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया है कि शाहजंहा गार्डेन स्मारक की भांति ही महत्पूर्ण है और इसे पर्यटक स्थल (Tourist Destination) के रूप में विकसित करते हुए विश्व स्तरीय सुविधाएं सुलभ कराई जायेगी। लगभग 240 एकड में फैले शाहजंहा गार्डेन का सर्वेयर के माध्यम से साइट प्लान तैयार कराया जा रहा है और पेड़ो की गण्ना करते हुए उन पर क्रमांक अंकित कराये जा रहे है।
जिलाधिकारी श्री चैहान आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्यान विकास समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
बैठक में उद्यान की सुरक्षा एवं रख रखाब, वृक्षारोपण, पुष्प प्रदर्शनी आयोजन आदि पर विचार किया गया। उद्यान में स्वच्छन्द प्रवेश पर रोक लगाने तथा टिकिट व्यवस्था शुरू किये जाने पर सहमति प्रकट की गई। प्रातः/सांय काल नियमित भ्रमण (walk) करने वाले नागरिकों को मासिक पास की सुविधा दी जायेगी। शाहजहां गार्डेन को स्मारकों की भांति पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा और  लोगो को विश्व स्तरीय सुविधाएं सुलभ होगी। उद्यान में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 15 हजार पेड़ है जिनमें अनेक सौ वर्ष से अधिक आयु के दुर्लभ प्रजाति के वृक्ष भी है।
बैठक में उद्यान माइक्रो व मास्टर प्लान बनाने ,जल टेस्टिंग, नर्सरी का विकास, उद्यान अनुरूप गार्डेन बिन/फर्नीचर, पूर्व की भांति नहरी पानी की आपूर्ति, उपलब्ध जल तथा नलकूप के जल का वायोरेमिडिफिकेशन आदि विधि उपचार कराने आदि पर विस्तार से चर्चा हुई ।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने उद्यान में बंगलूर के लालबाग की तरह विकास फिटनेस प्लेस, लाफिंग प्लेस, कम्युनिटी गार्डेन जिसमें बच्चों को यातायात के प्रति संवेदनशील बनाने हेतु ट्रैफिक पार्क आदि की सुविधा की ओर भी ध्यान आकर्षित किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार, उद्यानविद् डा0 श्याम सिंह, सरदार कमलजीत सिंह, कुलदीप सिंह गुजराल, डी0पी.सिंह उद्यान विद होटल अमर विलास, के0के0 वर्मा उद्यानविद् जे0पी0 होटल, राजीव नारायण टूरिज्म गिल्ड, अधीक्षक रणवीर सिंह , जिला उद्यान अधिकारी सुरेश चन्द्र तथा सतीश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in