Categorized | लखनऊ.

माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन

Posted on 14 July 2012 by admin

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 17 जुलाई को एत्मादपुर में तहसील दिवस
जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में तहसील दिवस का रोस्टर जारी

जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया है कि हर महीने प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को जनपद के प्रत्येक तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा । यदि निर्धारित दिवस पर अवकाश हो तो यह आयोजन अगले कार्य दिवस पर किया जायेगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चक्रानुक्रम में आयोजन होगें।
जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले तहसील दिवसों का संशोधित रोस्टर जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये हैं कि तहसील प्रांगण में बाहर की ओर एक आगन्तुक काउण्टर खोला जाये। जिस पर तहसील दिवस रजिस्टर रखा जाये और प्राप्त शिकायतों का अंकन कर शिकायतकत्र्ता को प्राप्ति रसीद दी जाये।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 17 जुलाई को एत्मादपुर में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस दिन बाह में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), फतेहाबाद में अपर जिलाधिकारी (वि/रा), खेरागढ में अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल), किरावली में अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) तथा तहसील सदर आगरा में अपर जिलाधिकारी (नगर) की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि अगस्त माह में 7 तथा 21 तारीख को, सितम्बर में 4 तथा 18 को तहसील दिवसों के आयोजन होगें। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में 2 अक्टूबर प्रथम मंगलवार को गांधी जयंती एवं 16 अक्टूबर तृतीय मंगलवार को महाराजा अग्रसेन जंयती का अवकाश है अतः इन दिनांक को होने वाले तहसील दिवस क्रमशः 3 अक्टूबर एवं 17 अक्टूबर को आयोजित किये जायेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in