Categorized | लखनऊ.

मुलायम सिंह यादव समाजवाद के मसीहा: न्यायमूर्ति खसावनेह

Posted on 13 July 2012 by admin

मुलायम सिंह यादव सामाजिक न्याय के अग्रदूत: न्यायमूर्ति खसावनेह
अधिवक्ता समाज के उत्थान एवं न्यायमूर्तिगण के सम्मान की दिशा में किए गये अभूतपूर्व योगदान के उपलक्ष्य में उ0 प्र0 के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत के पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव को लन्दन में 28 मई को आयोजित एक अन्तर्राष्ट्रीय समारोह में यू0 के0 सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश लार्ड फिलिप्स द्वारा इन्टरनेशनल जूरिस्ट्स अवार्ड-2012 से नवाजा गया।
इसी अवसर पर लार्ड फिलिप्स , जार्डन के पूर्व प्रधानमंत्री न्यायमूर्ति आॅन अल खसावनेह, पाकिस्तान के मुख्य न्यायमूर्ति इफ्तेखार मुहम्मद चैधरी आदि ने डा0 आदीश अग्रवाल व ब्रिटिश लेखिका सुश्री साराह बूथ द्वारा लिखित मुलायम सिंह यादव के जीवन वृत का संयुक्त रूप से विमोचन किया।
उच्च जानकारी इन्टरनेशनल कांउसिल आॅफ जूरिस्ट्स के अध्यक्ष एवं उ0प्र0 के पूर्व महाधिवक्ता डाॅ0 आदीश अग्रवाल ने बुधवार को एक पत्रकार वार्ता में दी। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए उन्होनें अपनी लिखी किताब के बारे में यह भी बताया कि मुलायम सिंह यादव के जीवन वृत्त की प्रस्तावना में न्यायमूर्ति खसावनेह ने नेता जी की अनुशंसा में यह लिखा है कि वह भारत में समाजवादी विचारधारा के लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं एवं उनके अभूतपूर्व योगदान द्वारा उन्हें विश्व के इतिहास में एक विशेष स्थान प्राप्त हुआ है। श्री खसावनेह ने यह भी लिखा कि श्री यादव को सामाजिक न्याय का वाहक , अग्रदूत एवं चैम्पियन कहा जायेगा क्योंकि उन्होंने अपने उसूलों से कोई समझौता नहीं किया।
इसी प्रकार सेशलेस गणतंत्र के संस्थापक अध्यक्ष सर जेम्स मैनकम ने नेता जी के बारे में कहा कि यह उनकी प्रतिभा एवं लगन का नतीजा है कि उ0प्र0 में समाजवादी पार्टी पुनः सत्ता में आई है। यह एक दिन का कार्य नहीं है बल्कि यह प्रदेश की जनता का नेता जी में विश्वास प्रदर्शित करता है।
पत्रकारों के इस सवाल पर कि क्या नेता जी के जीवन वृत्त का विमोचन करने एवं उन्हें अलंकृत करने से खीज कर हरियाणा सरकार ने उन्हें सुप्रीमकोर्ट के वरिष्ठ अपर महाधिवक्ता के पद से हटा दिया, डाॅ0 आदीश् अग्रवाल ने इसे स्वीकारते हुए बताया कि यदि हरियाणा सरकार उनसे इस्तीफा मांगती तो वह संघर्ष दे देते परन्तु इस तरह अकारण हटाना उचित नहीं था। अपने कथ्न के समर्थन में उन्होंने बताया कि तमिलनाडु में करूणानिधि सरकार की पराजय एवं इसी प्रकार उ0प्र0 के पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी की हार के तुरन्त बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in