Categorized | लखनऊ.

तत्काल रोक लगाने की मांग की

Posted on 11 July 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि सोशल नेटवर्किगं “फेसबुक“ पर पैगंबर मोहम्मद साहब और इस्लाम धर्म के सम्बन्ध में अत्यन्त आपत्तिजनक कार्टून और टिप्पणियां प्रसारित की जा रही हंै जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और इससे देश-प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव तथा उत्तेजना फैलने की आशंका है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर इस तरह की घृणास्पद प्रस्तुति को कतई प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता है। यह तो संविधान की मूलभावना का हनन है।
महाराष्ट्र विधान सभा के सदस्य एवं समाजवादी पार्टी, मुम्बई के अध्यक्ष श्री अबू आसिम आजमी ने सोशल नेटवर्किगं साइट पर इस्लाम विरोधी कुप्रचार के संबंध में महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री श्री आर0आर0 पाटिल का ध्यान आकर्षित करते हुए इस तरह के अश्लील कृत्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव को भी इस संबंध में श्री आजमी ने सम्पूर्ण जानकारी दी और उनसे अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर सांप्रदायिक सद्भाव को नष्ट करने की इन साजिशों पर रोक लगवाने की प्रार्थना की। श्री मुलायम सिंह यादव ने फेसबुक पर इस्लाम विरोधी अश्लील सामग्री के प्रसारण पर रोष जताते हुए संसद में भी इस मसले को जोरदार तरीके से उठाने और इस संबंध में प्रधानमंत्री जी से वार्ता करके कठोर कानून का प्रस्ताव लाने पर जोर देने का भरोसा दिलाया।
श्री आजमी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को भी फेसबुक पर भड़काऊ इस्लाम विरोधी सामग्री की सूचना दी है और उनसे भी इस तरह के कृत्य पर रोक लगाने में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है।
प्रदेष प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि भारत का संविधान “एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए उसके समस्त नागरिको को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा तथा अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता तथा अखंडता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढ़ाने“ की गारंटी देता है। इसलिए फेसबुक पर जो कुछ छप रहा है वह संविधान की मूल प्रस्तावना की ही अवमानना है। देश में ऐसा कड़ा कानून बनना चाहिए जिससे किसी के भी धैर्य और विश्वास को चोट न पहुॅचे और सबकी गरिमा तथा प्रतिष्ठा अक्षष्णु रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in