Categorized | लखनऊ.

यूनियन बैंक आॅफ इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का नगर आगमन

Posted on 11 July 2012 by admin

देश के अग्रणी बैंक यूनियन बैंक आॅफ इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक डी. सरकार कल लखनऊ दौरे पर आ रहे है यूनियन बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का पद संभालने के बाद श्री सरकार का लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश में यह प्रथम आगमन है। प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों के विकास में वित्तीय समावेशन के माध्यम से यूनियन बैंक द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। अपने नगर प्रवास के दौरान श्री सरकार राज्य में बैंक के वित्तीय समावेशन, कृषि, एमएसएमई एवं ऋण वसूली अभियान को और अधिक गति प्रदान करने तथा कासा संविभ्भाग में वृद्धि के लिये रणनीति पर चर्चा करके इस पर प्रभावी एवं तीव्र क्रियान्वयन हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस अवसर पर आज आयोजित होने वाले विभिन्न अन्य कार्यक्रमों के अतिरिक्त बैंक द्वारा स्थानीय बलराम पुर गार्डेन में एक विशाल ऋण वितरण शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसमें बैक के अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक डी. सरकार द्वारा लघु उद्योग, कृषि, खुदरा क्षेत्र को ऋण वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर लखनऊ के जिलाधिकारी अनुराग यादव ने भी उपस्थित रहने पर अपनी सहमति दी है। यूनियन बैंक द्वारा उत्तर प्रदेश मंे अपनी 629 शाखाओं तथा लगभग 704 एटीएम के माध्यम से बैंकिग सेवा प्रदान की जा रही है। 30 जून 2012 को प्रदेश में बैंक की कुल जमाराशियां रू. 29968 करोड़ थी जिसमें कासा का योगदान रू. 13869 करोड़ था जो कुल जमाराशियों का 46.28 है। इसी प्रकार उक्त तिथि को कुल अग्रिम रू. 8876 करोड़ था जिसमें से प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र ऋण रू. 5443 करोड़ था जो कुल अग्रिमों का लगभग 62 है। उत्तर प्रदेश के 7 जिलों जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, वाराणसी,चन्दौली एवं संत रविदास नगर (भदोही) में बैंक द्वारा अग्रणी बैंक की भूमिका का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वाह किया जा रहा है। प्रदेश मंे वित्तीय समावेशन के अन्तर्गत यूनियन बैंक को आबंटित 2000 से अधिक जनसंख्या वाले 1924 गांवों में बैंक द्वारा बीसी माॅडल के माध्यम से बैंकिंग सुविधा प्रदान की गई है तथा इन सभी गांवों में बीसी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तथा जनता की शिकायतों, यदि कोई, को दूर करने के लिए अल्ट्रा स्माॅल शाखायें खोली गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in