अक्षय कुमार को पीने की लत क्यों लगी है?

Posted on 09 July 2012 by admin

brook-bond-pic-akshay-kumarसबके चहेते एक्शन स्टार अक्षय कुमार और उनकी वर्तेवमान सिने नायिका सोनाक्षी सिन्हा के बीच आजकल कुछ छोटी छोटी लडाईयां हो रही हैं। हाल ही में, इन दो सितारों ने राउडी राठौड में अपने धमाकेदार काम से दर्शकों को खुश किया था। कुछ दिन पहले, सोनाक्षी के जन्मदिन पर अक्षय ने एक बडा आयोजन भी ेकया था। लेकिन अब अक्षय को सोनाक्षी की नाराजगी झेलनी पड रही है।  इन दोनों के बीच ..  इस विषय में कुछ आंतरिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोनाक्षी और अक्षय दोनों ही अपने फिटनेस का बहुत ध्यान रखते हैं और आधुनिक तकनीकों की मदद से अपने आप को तंदुरूस्त रखते हैं। लेिकन कुछ दिनों से अक्षय एक नयी आदत के शिकार हुए हैं, जिसकी वजह से इन दोनों सहकलाकारों में झगडे हो रहे हैं।  बालीवुड के इस खिलाडी नं.१ को पीने की लत लगी है! और यही वो आदत है, जो उनके आगामी चित्रों में उनके साथ काम कर रही सोनाक्षी नाराज है।  लेिकन आप इस बात का गलत मतलब मत लीेजए, अक्षय अभी भी मदिरा पान से दूर हैं! दरअसल बात यह है कि, हमारे इस एक्शन स्टार की शूटिंग के समय, शूटिंग के बीच में और बाद में भी एक के बाद एक चाय के पीने की आदत  पडी है। हाल ही में चाय के शौेकीन बने अक्षय अपने निजी सहायक को हर दिन पाइपिंग हॉट टी का एक बडा फ्लास्क लेकर आने के  लिए कहते हैं।  हर दिन मार्शल आर्ट्स, जाॅगिंग, स्वीेमिंग जैसी कसरत करके अपनी सेहत का ध्यान रखनेवाले अक्षय अब अपनी  नियमित दिनचर्या में दो कप से  ज्यादा चाय पीने लगे हैं। इतना ही नहीं, अक्षय अब जोर देकर कह रहे हैं कि वो सोनाक्षी को भी पूरी तरह चायबाज बना देंगें। लेकिन, छम्मक छल्लो, छैल छबीली अवतार में रुपहले परदे पर  धूम मचाने वाली मादक अदाकारा सोनाक्षी, अक्षय की इस कल्पना को हंसी में उडाकर कहती है कि यह सब पागलपन है।  वो कहती हैं, मैं और अक्षय हमेशा स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती से जुडी जानकारी एक दूसरे को देते रहते हैं, लेकिन यह नयी आदत, एक पागलपन है। अक्षय तो पानी की तरह चाय पीते रहते हैं और इससे स्वास्थ्य को मिलनेवाले फायदे भी बताते रहते हैं.. लेकिन मुझे इन बातों में बिल्कुल विश्वास नहीं है।  एक बार हम एक गाने की शूटिंग कर रहे थे और उन्होने एक स्टेप के बीच में ही मुझे छोड दिया, क्योकि उन्हें हर घंटे के तय समय पर चाय पीनी थी। क्या आप इसकी कल्पना कर सकते हैं?  लेकिन अक्षय अपने बचाव में कहते हैं, .. अरे भाई,  आप बस रूको और देखते रहो! यह खिलाडी कभी भी ेकसी चुनौती से हार नहीं मानता है।  बहुत जल्द, मैं उसे कुल्हड में मसाला चाय पिलाउंगा।  ठीक है अक्षय, हम भी इस बात का इंतजार करना चाहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in