Categorized | लखनऊ.

जलभराव की समस्या के लिए पूर्ववर्ती बसपा सरकार को दोषी ठहराया

Posted on 09 July 2012 by admin

pic21भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने जलभराव की समस्या के लिए पूर्ववर्ती बसपा सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि जे0एन0एन0आर0यू0एम0 योजना में करोड़ो का घोटाला हुआ जगह-जगह निर्माण कार्यो मे कमियों से जल निकासी बाधित हुई जिसके कारण जगह-जगह जल भराव हुआ और आम लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सुनियोजित कार्य के क्रियान्यवयन मे आयी शिथिलता की वजह से आम जन को जलभराव से जुझाना पड़ रहा है।
श्री मिश्र अपने विधान सभा क्षेत्र के शक्तिनगर, पटेलनगर, मुलायमनगर, सुरेन्द्रनगर आदि क्षेत्रों का दौरा नगर निगम व जलकल विभाग के जोनल अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता को साथ में लेकर किया। जगह- जगह पर जलभराव की वजह से जल की निकासी एवं नाले एवं नालियों की सफाई के लिए साथ में चल रहे नगर निगम के अधिकारियो को मौके पर ही इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।
श्री मिश्र स्थानीय नागरिकों से भी मिले उनकी समस्याओं को सुना साथ ही उनके समाधान के लिए वायदा भी किया। उन्होंने पार्टी के महापौर प्रत्याशियों को जिताने के लिए जनता का आभार भी व्यक्त किया।
श्री मिश्र के साथ पार्टी के प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, भृगुनाथ शुक्ला नवनिर्वाचित पार्षद राकेश सिंह, प्रमोद सिंह राजन, योगेश चतुर्वेदी, नृपेन्द्र ंिसंह मीना तिवारी, हरिओम बाबा, संदीप पाठक आदि साथ थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in