Categorized | लखनऊ.

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अरबी फारसी विश्वविद्यलाय नाम करने पर आजम खान को बधाई

Posted on 09 July 2012 by admin

उ.प्र. माइनारिटी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायल डा. आर.ए.उस्मानी ने वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मो. आजम खान को बधाई दी है।
डा. आर.ए.उस्मानी आज संस्था की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे उन्होने कहा कि अरबी फारसी विश्वविद्यालय का नाम कांशीराम रखे जाने पर हैरत जताई थी और रहा था जो व्यक्ति अरबी फारसी का ज्ञान न रखता हो ऐसे व्यक्ति के नाम पर विश्वविद्यालय बनाना एक मजाक था। आज वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मो. आजम खान को मैं और मेरा समाज बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता है कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अरबी फारसी विश्वविद्यालय नाम रखने पर समाज गर्व महसूस कर रहा है। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमउल्ला अलैह ने इंसानों की भलाई एवं इन्सानियत के लिए जो किया है उसका कोई सानी नही हैं
डा. आर.ए. उस्मानी ने मो. आजम खान को सच्चा देशभक्त एवं इंसानोंवी भलाई करने वाले मंत्री की संज्ञा दी है और कहा है कि वह जल्द ही मो. आजम खान साहब से मिलकर वक्ल लेकर लखनऊ में सम्मान करेंगे जिसमें पूरे उ.प्र. के सैकड़ों उलेमां एवं दीनशवर शामिल होंगे। मो.आजम खान को उ.प्र. रत्न से सम्मानित किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in