Categorized | लखनऊ.

समाजवादी आंदोलन और समाजवादी विचारधारा के प्रति वे समर्पित थे

Posted on 08 July 2012 by admin

8-07-bसमाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोक निर्माण, सिंचाई तथा सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चन्द्रशेखर अपने सिद्धांतो पर अडिग रहने वालों में थे। समाजवादी आंदोलन और समाजवादी विचारधारा के प्रति वे समर्पित थे। श्री मुलायम सिंह यादव और स्व0 चंद्रशेखर एक दूसरे को बहुत मानते थे। समाजवादी पार्टी ने कभी चन्द्रशेखर के खिलाफ प्रत्याशी नहीं खड़ा किया। स्व0 चन्द्रशेखर के आदर्शो पर चलकर हम समाजवादी पार्टी को मजबूत करेंगें।
श्री यादव आज यहाॅ पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में स्व0 चंद्रशेखर की पाॅचवीं पुष्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, बेसिक शिक्षा मंत्री मंत्री श्री रामगोविन्द चैधरी, पूर्व संासद श्री भगवती सिंह,प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी एवं डा0 मधु गुप्ता, एमएलसी ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व0 चन्द्रशेखर की पुष्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जनपदों में विचार गोष्ठियाॅ आयोजित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की गई। स्व0 चन्द्रशेखर की पुण्य तिथि पर आज नई दिल्ली, बलिया और श्री चन्द्रशेखर स्मारक ट्रस्ट रामपुर जहानागंज, आजमगढ़ मंे भी श्रद्धंाजलि के कई कार्यक्रम आयोजित हुए ।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि देश-प्रदेश के समक्ष जब कभी कोई गंभीर संकट आया वे चट्टान की तरह खड़े हो जाते थे। वे सिद्धान्त प्रिय थे। कांगे्रस में रहे तो भी जब कंागे्रस ने लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की उन्होंने कांगे्रस से बगावत की और आपात काल में जेल यातना सहीं। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के प्रति उनका बहुत श्रद्धाभाव था और जे0पी0 भी उनसे काफी स्नेह करते थे। जनता पार्टी की सरकार बनने पर उन्होंने मंत्री पद नहीं लिया। वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मार्ग दर्शन करते रहे।
8-07-aशिवपाल सिंह यादव ने कहा कि गाॅव गरीब के प्रति उनके मन में बड़ी पीड़ा थी। सॅंसद में मर्यादा का उल्लघंन होते देखकर वे बेबाक बात करते थे। उनका भाषण लोग पूरी शांति के साथ सुनते थे। वे समाजवादी विचारक थे। श्री अहमद हसन एवं श्री भगवती सिंह ने कहा कि स्व0 चंद्रशेखर सादगी और त्याग में अद्वितीय थे। उनसे नई पीढ़ी को पे्ररणा लेनी चाहिए। सन 2014 में केंद्र में समाजवादी सरकार बनाकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकंेगे।
स्व0 चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख थे सर्वश्री राजकिशोर मिश्रा, रघुनंदन सिंह काका, धर्मानन्द तिवारी, जगदीप यादव, निर्मल सिंह, अरविन्द सिंह, सांसद, रेहान नईम विधायक, जीनत खाॅ, विधायक, शेरबहादुर सिंह विधायक, श्री गौरव भाटिया, एडवोकेट, श्री दीपक मिश्रा, डा0 हीरा ठाकुर, रामशंकर यादव अर्चना राठौर, इनके सहित सर्वश्री डा0 फिदा हुसैन अंसारी, मो0 हाफिज उस्मान, मो0 हनीफ खाॅ, विजय सिंह यादव, राजपाल कश्यप, कर्नल सत्यवीर यादव, नानकदीन भुर्जी, पूरन शर्मा, डा0 अल्पना बाजपेयी, सफायत हुसैन, श्रीमती माला द्विवेदी, रजिया नवाज, हरिशंकर यादव, मो0 एबाद, अशोक यादव, शाहीन फातिमा, रामसागर, चंद्रिका पाल, जय सिंह जयन्त आदि की उपस्थित उल्लेखनीय रही।
एक अन्य कार्यक्रम में रविशंकर सिंह पप्पू, एमएलसी द्वारा संपादित स्व0 चन्द्रशेखर के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘चन्द्रशेखर के बगैर’ का विमोचन वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में किया। कार्यक्रम का संचालन विधान परिषद सदस्य श्री यशवंत सिंह ने और अध्यक्षता रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया , खाद्य एवं रसद मंत्री ने किया। इस अवसर पर मंत्री रामगोविन्द चैधरी, राज्य मंत्री अरविन्द सिंह गोप, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने स्व0 चन्द्रशेखर पर अपने विचार रखे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in