Categorized | लखनऊ.

ऐतिहासिक सफलता का श्रेय राज्य की जनता को दिया

Posted on 08 July 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनाव की ऐतिहासिक सफलता का श्रेय राज्य की जनता को दिया है। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि तमाम व्यस्तता के कारण हमारे महापौर, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं सभासद के पद के प्रत्याशी सभी से प्रत्यक्ष जनसम्पर्क नहीं कर सके बावजूद इसके जनता ने भाजपा पर विश्वास व्यक्त किया है। जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा किया है, जनता नमन के योग्य है। श्री बाजपेयी ने कहा कि उनकी पार्टी और निर्वाचित प्रतिनिधि जनअपेक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं अब रखेंगे। श्री बाजपेयी ने कहा कि पार्टी इस जीत से उत्साहित है। पार्टी अब सदस्यता अभियान में जुट गई है। सभी वर्गो के लोगों को सदस्य बनाने का संकल्प व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के सभी मोहल्लों, गांवों, नगरों तक पार्टी का सदस्यता अभियान चलेगा। पार्टी संगठन सर्वस्पर्शी होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in