Categorized | लखनऊ.

११ अगस्त विश्व जनसंख्या दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम स्वास्थ्य मंत्री करेगे राज्य स्तरीय कार्यक्रमों व मैराथन की शुरुआत

Posted on 07 July 2012 by admin

विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को है, इस वर्ष 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनपद एवं विकास खण्ड स्तर पर विश्व जनसंख्या दिवस को जनसं या स्थिरता पखवाडा के रूप में मनाया जायेगा। इस बार विश्व जनसंख्या दिवस का सन्देश खुशहाली का आधार छोटा परिवार होगा।
जिलाधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि बुधवार 11 जुलाई को शहीद स्मारक से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक जागरूकता मैराथन का आयोजन किया जायेगा। प्रात 6 बजे स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन झंडी दिखाकर रवाना करेगे। स्टेट प्रोग्राम आफिसर सुल्ताना उस्मानी के दिशा निर्देशन में उसी दिन शाम 6 बजे लखनऊ विश्वविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा। 12 जुलाई को प्रात11 बजे से सायंकाल 4 बजे तक गांधी भवन में जनसं या स्थिरता मेला आयोजित होगा। जिसमे स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न शाखाओं के स्टाल लगाये जायेंगे। उसी दिन इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में प्रात 10 बजे से एक बजे तक एडवोकेसी वर्कशाप एवं स्वास्थ्य मंत्री द्वारा प्रेस कान्फ्रेस की जायेगी। 13 जुलाई को जैमिनी इण्टरनेशनल होटल में राज्य स्तरीय कार्य शाला का आयोजन होगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के आठो विकास खण्डों में 11 जुलाई को स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास पुष्टाहार, पंचायत विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा रैली भी निकाली जाएगी। 12 जुलाई को एएनएम की बैठक में पात्र द पत्ति की सूचना एकत्रित की जायेगी। 13 जुलाई को टीकाकरण का सत्र चेलाया जायेगा। 14 जुलाई को हेल्दी बेबी शो का आयोजन होगा। 15 जुलाई को नुक्कड नाटक, 16 जनवरी को सास बहु बैठक, 17 जुलाई को प्रधान द्वारा बैठक आयोजित की जाएगी। जनपद स्तर पर 19 जुलाई को तरण होगा।
जनसंख्या स्थिरता पखवाडा आयोजन के अन्तर्गत महिला एवं पुरूष नसबन्दी करने वाले तीन महिला व तीन पुरूष डाक्टरों को दस-दस हजार रूपये का पुरस्कार देकर स मानित किया जायेगा। ओटी में कार्य करने वाले महिला एवं पुरूष अटेण्टेड को 1500-1500 रूपये, आठ महिला व आठ पुरूष को एक-एक हजार रूपये, आठ आशा पुरूष एवं महिला को 500-500 रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा।
सीएमओ डा0 एस.एन.एस. यादव ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत आदि विभागों के अधिकारियों से विश्व जनसं या दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए यथा स भव प्रयास करने को कहा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी अभय कुमार गुप्ता, जिला क यूनिटी मोबाइलाइजर एनआरएचएम नीलीमा पाठक के अलावा स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in