Categorized | लखनऊ.

गोमती नगर स्थित इन्द्रागांधी प्रतिस्थान में उद्यमिता विकास संगोष्ठी में भाग लेने पहुचे राज्य मंत्री भगवत शरण गंगवार

Posted on 07 July 2012 by admin

22टैबलेट व लैपटाप हेतु यूपी इलेक्ट्राॅनिक कार्पोरेशन अधिकृत, विशेषज्ञ रखेंगे गुणवत्ता पर नजर
राज्य के दसवीं व बारहवीं पास छात्र-छात्राओं को टैबलेट और लैपटाप देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को शासनादेश जारी कर दिया और इसे क्रय करने के लिये उ0प्र0 इलेक्ट्राॅनिक कार्पोरेशन को अधिकृत किया है। सरकार ने विशेषज्ञों की एक समिति भी बनाई है जो टैबलेट व लैपटाप की गुणवत्ता की परख करेगी।
इस संबंध में मुख्य सचिव द्वारा जारी शासनादेश में बताया गया है कि टैबलेट एवं लैपटाप की विशिष्टियों (स्पेसिफिकेशन) के निर्धारण हेतु आईआईटी कानपुर, आईआईएम लखनऊ, एनआईसी, यू0पी0 डेस्को एवं यू0पी0 इलेक्ट्राॅनिक कार्पोरेशन लि0 के विशेषज्ञों के सदस्यों की एक समिति बनायी गयी है। सचिव माध्यमिक शिक्षा उक्त समिति का शासन की ओर से समन्वय करेगें तथा प्रमुख सचिव आईटी इलेक्ट्राॅनिक्स समिति में आमंत्री होगें।
योजना के अंतर्गत टैबलेट व लैपटाप क्रय करने के लिये उ0प्र0 इलेक्ट्राॅनिक्स कार्पोरेशन को अधिकृत करते हुये निर्देशित किया गया है कि इलेक्ट्राॅनिक्स कार्पोरेशन तकनीकी समिति की संस्तुतियों के अनुसार विड डाक्यूमेंट, ग्लोबल टेंडर, टेंडर अन्तिम करना तथा चयनित आपूर्तिकर्ता को एलओआई निर्गत करना, चयनित आपूर्तिकर्ता के साथ अनुबंध, अनुबंध का क्रियान्वयन, मांग के अनुसार टैबलेट व लैपटाप की आपूर्ति तथा प्री-डिस्पैच इंसपेक्शन का कार्य करेगा।
जारी शासनादेश में भी यह बताया गया है कि टैबलेट और लैपटाप आपूर्तिकर्ता के द्वारा सक्षम तकनीकी मानव संसाधन उपलब्ध कराया जायेगा ताकि तहसील में आपूर्ति के वाद न्यूनतम 5 प्रतिशत टैबलेट व लैपटाप का निरीक्षण हो सके। आपूर्तिकर्ता द्वारा प्रत्येक विद्यालय में एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण कराया जायेगा, जिससे समस्त बच्चों को इसके संबंध में मूलभूत जानकारी दी जायेगी। इसके साथ ही कम से कम एक अध्यापक को जनपद में बैचवार प्रशिक्षण, तहसीलवार सर्विस सेंटर तथा टैबलेट ओर लैपटाप के प्रयोगार्थ आपरेशन मैनुअल तैयार कर छात्र व छात्राओं को दिया जायेगा। ’’क्या करें और क्या न करें’’ का एक हैण्ड आउट भी समस्त छात्र, छात्राओं को दिया जायेगा।
गौरतलब है कि सरकार ने प्रदेश के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्डों के समकक्ष समस्त बोर्डों के वर्ष 2012 में उत्तीर्ण समस्त छात्र, छात्राओं को, जो कक्षा दस उत्तीर्ण कर 11वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण कर उच्च संस्थानों में प्रवेश लेकर अध्ययनरत हैं, टैबलेट ओर लैपटाप देने का निर्णय लिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in