Categorized | लखनऊ.

डा0 मुखर्जी अद्भुद प्रतिभा के धनी थे

Posted on 07 July 2012 by admin

pic2डा0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने भारतवर्ष मे राष्ट्रवाद का जो दीपक जलाया उसका प्रकाश सदैव भारत तथा समूचे विश्व को प्रकाशित करता रहेगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद श्री लाल जी टण्डन ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इतिहास हमेशा इस बात का गवाह रहेगा तथा कश्मीर मे एक विधान, एक निशान एक प्रधान व कश्मीर प्रवेश के लिए परमिट समाप्त किए जाने के लिए डा0 मुखर्जी की सहादत इतिहास मे हमेश दर्ज रहेंगी। उन्होंने कहा कि आज यदि कश्मीर भारत के साथ है तो उसके मूल मे डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत है। श्री टण्डन ने अपने सम्बोधन मे कहा कि डा0 मुखर्जी अद्भुद प्रतिभा के धनी थे। वे बहुत कम आयु मे विश्वविद्यालय के कुलपति बने व राजनीति मे प्रवेश करने के बाद कांग्रेस के खिलाफ दलों का संसद मे गठबंधन उन्होंने बनाया तथा नेहरू से असहमति के बावजूद गांधी जी के कहने पर केन्द्रीयमंत्री मण्डल मे शामिल हुए। राष्ट्र की आवश्यकता समझते हुए उन्हांेने तत्कालीन सरसंघचालक परम पूज्य गुरू जी से भारतीय जनसंघ की स्थापना के लिए आर्शीवाद मांगा तथा भारतीय जनसंघ की स्थापना कि जो आज वट वृक्ष बन कर पूरी दुनिया के राष्ट्रवाद की अलख जगा रहा है।
श्री टण्डन ने 1951 मे झंडे वाले पार्क मे पानी बरसते हुए उनकी जनसभा उनकी सहजता और सरलता की चर्चा की। मा0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन के कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व विधान मण्डल दल के नेता ओम प्रकाश सिंह , डा0 रमापति त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र सिंह , कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित,पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव , सुरेश तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी , प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, अनुसूचित जाति राष्ट्रीय महामंत्री दिवाकर सेठ, प्रदेश मंत्री मेजर सुनील द्विवेदी, संगठन मंत्री अशोक तिवारी, चै0 लक्ष्मण सिंह , डा0 अनुपम आलोक , डा0 राजेश्वर सिंह, महानगर संयोजक मनोहर सिंह, हीरो बाजपेयी, रमेश तुफानी, विपिन मिश्रा, पी0के0 मिश्र, संजय तिवारी , गोपाल कृष्ण पाठक  महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीन श्रीवास्तव व मधु मिश्र, सियाराम वर्मा, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय सहसंयोजक राजेश कटियार, अभिजात मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। प्रतापगढ़ मे डा0 मुखर्जी के जन्मदिन पर प्रदेश महामंत्री विन्ध्य्वासिनी कुमार उपस्थित थे। प्रदेश के अनेक हिस्सों मे आज डा0 मुखर्जी के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। कानपुर के कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जितेन्द्र सिंह, जगतवीर सिंह द्धोण, सतीश महाना, डा0 मनोज मिश्र, बी0डी0 राय, सुरेन्द्र मैथानी, सुनील बजाज, मोहित पाण्डेय, प्रभा शर्मा तथा अनिता गुप्ता आदि नेतागण उपस्थित थे। प्रदेश के अन्य जिलो गाजियाबाद, पंचशीलनगर, मुरादाबाद, भीमनगर, मेरठ, सहारनपुर, मुजफफ्रनगर, प्रबुद्धनगर, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, जे0पी0 नगर, नोयडा, रामपुर और बिजनौर मे भी कार्यक्रम आयोजित किये गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in