Categorized | लखनऊ.

नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन पर विशेष जोर दिया

Posted on 07 July 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को जितनी गांव-गरीब से सहानुभूति है उतना ही ख्याल उन्हें षहर में रहनेवाले गरीबों और अल्पसंख्यकों का है। उन्होने वित्तमंत्री के रूप मे वर्ष 2012-13 के लिए जो बजट प्रस्तुत किया है उसमें नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन  पर विशेष जोर दिया गया है। शहरों में जिन्दगी काफी मंहगी होती जा रही है और बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति में काफी कठिनाइयां भी पेश आती है लेकिन समाजवादी पार्टी की राज्य सरकार ने इस सबके बावजूद अब शहरी समस्याओं से निबटने का इरादा कर लिया है।
शहरी निर्धन व्यक्तियों,शहरों के अल्पसंख्यक बहुल तंग बस्तियों में रहनेवाले निर्धन तथा अन्य पिछड़े/अनुसूचित जाति के मेहनतकश परिवारों को निःशुल्क आवास उपलब्ध कराये जाएगें। इसके लिए आसरा आवास योजना लागू की जा रही है। गरीबों को आवास देने की इस योजना के लिए बजट में 100 करोड़ रूपयों की व्यवस्था की गई है।
नगरीय क्षेत्रों में अल्पसंख्यक बहुल एवं मलिन बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु सी0सी0 रोड तथा इन्टर लांकिग, नाली, जल निकासी, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था आदि सुविधाओं के साथ ही विशेष रूप से पिछड़े मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में प्राथमिकता पर विकास कार्य आरम्भ कराये जा रहे हंै। इसके लिए भी बजट में 100 करोड़ रूपए रखे गए है।
नगरीय क्षेत्रों में सेवायोजित कर्मियों की क्षमता के विकास हेतु रामपुर नगर में राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना कराई जा रही है। इसके लिए बजट में 5Û25 करोड़ रूपए की व्यवस्था कराई गई है। अल्पसंख्यक एवं शहरी गरीबों को रोजगार दिलाने के लिए स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना के अंतर्गत लघु व्यापार केन्द्रों की स्थापना की जा रही है। प्रथम चरण में प्रदेश में 10 केन्द्र स्थापित होगें जिन पर 8 करोड़ रूपए का व्यय होगा।
मेहनतकश रिक्शा चालक समुदाय के कठिनाइयों को देखते हुए मोटर/बैटरी चालित/सौर ऊर्जा चालित अत्याधुनिक सिस्टम युक्त रिक्शे मुफ्त दिए जाने की योजना बनाई जा रही हैं। इस योजना के लिए इस वर्ष 100 करोड़ रूपए की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री श्री यादव की सदिच्छा वस्तुतः प्रदेश के समग्र विकास की है। इसलिए वे गांव के साथ शहर की समस्याओं पर भी ध्यान दे रहे हैं और उसमें भी पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों को विशेष सुविधाएं देने के लिए प्रयासशील है। समाजवादी पार्टी की सरकार अपने सभी वायदे पूरे करने को संकल्पित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in