Categorized | कारोबार

विदेशों से भारत में रूपये ट्रांसफर करने की सेवा

Posted on 06 July 2012 by admin

ऐक्सिस बैंक, भारत में निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक और एक्सप्रेस मनी से भारत में इनवार्ड मनी ट्रांसफर सेवायें प्रदान करने वाले यूएई एक्सचेंज एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लि. ने हाल ही में क्राॅस बाॅर्डर इनवार्ड रेमिटेंसेज (विदेशों से भारत में रूपये ट्रांसफर करने की सेवा) के लिये इन्सटेंट मनी ट्रांसफर (आईएमटी) की पेशकश करने की घोषणा की है। यह वैश्विक मनी ट्रांसफर ब्रांड एक्सप्रेस मनी की रूपये स्थानांतरण करने की क्षमता के इस्तेमाल के माध्यम से प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) को क्राॅस बाॅर्डर इनवार्ड रेमिटेंसेज की सेवायें प्रदान करेगा। ऐक्सिस बैंक ने इम्पेज पेमेंट सिस्टम्स के साथ साझेदारी कर सितंबर 2010 में इंसटेंट मनी ट्रांसफर (आईएमटी) को लाॅन्च किया था, जो भारत में एक नई और खोजपरक मोबाइल आधारित घरेलू रेमिटेंस सेवा थी। ऐक्सिस बैंक ने अब मौजूदा आईएमटी प्लेटफाॅर्म के दायरे को बढ़ाकर इस सेवा का क्राॅस बाॅर्डर इंवार्ड रेमिटेंसेज तक विस्तार किया है। इस पेशकश के एक हिस्से के रूप में, भारत से बाहर अन्य देशों में निवास कर रहे भारतीय 125 देशों में एक्सप्रेस मनी के 135000 एजेंट लोकेशन्स में से किसी का भी इस्तेमाल कर भारत में अपने करीबी और चहेतों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर रूपये भेज सकते हैं। भारतीय बाजार के लिये यह मोबाइल आधारित क्राॅस बाॅर्डर रेमिटेंस सर्विस अपनी तरह की पहली अनूठी सेवा है और इसके माध्यम से भारत में प्रवास कर रहे भारतीयों को रूपये प्राप्त करने में काफी सुविधा होगी और उन्हें बाधा रहित अनुभव प्राप्त होगा। इस पेशकश के परिणामरूवरूप 24 ग् 7 सेवा के आधार पर प्राप्तकर्ता त्वरित रूप से रूपये प्राप्त कर सकेंगे और इसके साथ ही वे समय की बचत करने में भी सक्षम हो सकेंगे, क्योंकि इससे रूपये प्राप्त करने के लिये हर समय किसी एजेंट तक पहुंचने की जरूरत नहीं रह जायेगी। ऐक्सिस बैंक के प्रेसीडेंट और हेड - ट्रेजरी और अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग पी. मुखर्जी ने इस अवसर पर कहा, ‘‘क्राॅस बाॅर्डर रेमिटेंसेज के क्षेत्र में ऐक्सिस बैंक खोजपरक और मूल्यवर्द्धित सेवायें प्रदान करने पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है और आईएमटी उत्पाद को इस क्षेत्र में उपभोक्ताओं के लिये उपलब्ध विभिन्न माध्यमों में जोड़ा गया है, ताकि वे इस प्रकार की रेमिटेंस सेवायें प्राप्त करने में सक्षम हो सकें। इस समाधान के जरिये ग्राहकों को एजेंट तक पहुंचने और हर बार पैसे प्राप्त करने के लिये उनके समक्ष दस्तावेज पेश करने की जरूरत नहीं रह जायेगी।‘‘

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in