Categorized | लखनऊ.

हर मंत्री को छह माह में जनता को असर करनेवाला काम करके दिखाना ही होगा

Posted on 05 July 2012 by admin

4-07-b“जनता ने समाजवादी पार्टी को विधान सभा चुनावों में भारी बहुमत से जिताया है। प्रदेश सरकार ने अच्छे फैसले भी किए है। बजट में जो कल्याणकारी प्रस्ताव पास किये गए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। जनता के विश्वास को टूटने नहीं  देना है। समाजवादी पार्टी अपने वायदे निभाने के लिए जानी जाती है। हर मंत्री को छह माह में जनता को असर करनेवाला काम करके दिखाना ही होगा।“
उक्त उद्गार आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने व्यक्त किए। उन्होने कहा कि सरकार के काम को तेज गति देने के सम्बन्ध में वे शीघ्र ही विधायकों और मंत्रियों से विचार विमर्श करेगेें। मंत्रियों की कठिनाईयों की भी जानकारी लेगें। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी भी उपस्थित थे।
श्री यादव ने कहा कि पिछली सरकार में किसी की बात नहीं सुनी गई। पूर्व मुख्यमंत्री किसी से मिलती ही नहीं था। समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो लोकतंत्र की बहाली हुई। सभी को मिलने, बोलने की आजादी मिली हुई है। लोग अपनी समस्याएं लेकर लखनऊ आ रहे हें। वर्ष 2007 में चुनाव पूर्व समाजवादी पार्टी सरकार ने 24 हजार करोड़ रूपए बिजली पैदा करने के लिए रखे थे, वे इस मद में खर्च नहीं किए गए क्योंकि तत्कालीन मुख्यमंत्री का कहना था कि उनके वोटरों के घरों में बिजली नहीं होती है। पिछले पांच सालों में एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। दादरी प्रोजेक्ट में अड़ंगे डाले गए।
श्री मुलायम सिंह यादव ने इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री किसी एक जाति, वर्ग या संप्रदाय का नहीं होता है, वह सबके लिए होता है। समाजवादी पार्टी की नीति सबको साथ लेकर चलने की है। वह सबकी खुशहाली चाहती है। नीति खराब हो मगर नीयत ठीक हो तो काम चलता है लेकिन नीति अच्छी हो और नीयत खराब हो तो सब काम बिगड़ जाता है। समाजवादी पार्टी नीति और नियत दोनों के अच्छे होने पर बल देती है।
श्री यादव ने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि अब अगली लड़ाई लोकसी चुनावों की है। समाजवादी पार्टी को यदि प्रदेश की 80 में 60 सीटें मिल गई तो दिल्ली में समाजवादी पार्टी के बिना सरकार नहीं बन पाएगी। इस पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारा लक्ष्य 80 लोकसभा सीटें जीतने का रहेगा। श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा उत्तर प्रदेश विश्व के पंाचवे देश के बराबर है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की अकेले बहुमत की सरकार बनने से पूरे देश में समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा बढ़ी है। किसान, महिलाएं, नौजवान और मुसलमानों को इसका श्रेय जाता है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जनता कांग्रेस से ऊब गई हैं। उसने  जनहित का कोई कार्य नहीं किया है। उसने जनता से किए गए वायदे नहीं निभाए हैं। इसलिए वह अब सत्ता में आनेवाली नहीं है। भाजपा भी केन्द्र में नही आएगी। हर सूबे में क्षेत्रीय पार्टियां जीत दर्ज कराएगी और राष्ट्रीय राजनीति करेगी। समाजवादी पार्टी पर सबकी निगाहें हैं। कार्यकर्ताओं को लक्ष्य सिर्फ सन् 2014 के चुनावों पर रखना है। उन्होने कहा कि वे हरहाल में उनके साथ रहेगें। जनता के दुःखदर्द को हल करने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी की सरकार की है। इसका हम भरोसा दिलाते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in