Categorized | लखनऊ.

गाड़ी खरीदने के निर्णय को वापस लेने को जनता की जीत बताया

Posted on 05 July 2012 by admin

11भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी उ0 प्र0 सरकार द्वारा विधायकों को अपनी विधायक निधि से 20 लाख तक की गाड़ी खरीदने के निर्णय को वापस लेने को जनता की जीत बताया। भाजपा ने सरकार के इस निर्णय का घोषण के तत्काल बाद ही विरोध किया था तथा भाजपा के  सभी विधायको ने सरकार के निर्णय का विरोध करते हुए विधायक निधि से गाड़ी नही खरीदने का निर्णय किया था। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विधायक को 20 लाख की गाड़ी खरीदने की स्वीकृती प्रदेश की जनता का मखौल उड़ाना है।
उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम समाजवादी विचार-धारा के महान नेता मा0 राममनोहर लोहिया तथा आचार्य नरेन्द्र देव के वसूलों के विरूद्ध है। उन्होंने कहा लगता है समाजवादी पार्टी की वर्तमान सरकार आयातित समाजवाद के वसूलों पर चल रही है। डा0 बाजपेयी ने प्रेस से कहा कि नियमों मे विधायको को गाड़ी खरीदने के लिए 2 लाख तक का कर्ज 4ः ब्याज पर अनुमन्य है, सरकार इसकी सीमा बढ़ा सकती थी। विधायक निधि से दी गई यह अनुमति लोकतंत्र की मर्यादाओं के विपरीत है।
भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री आवास पर गम्भीर अपराधो के आरोपों मे जेल मे बन्द दो विधायकों की उपस्थिति पर गम्भीर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री यह बताऐ कि वह कौन सी मजबूरी थी जिससे देश के संवैधानिक प्रमुख पद के प्रत्याशी श्री प्रणव मुखर्जी को मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए दोपहर भोज मे इन्हे आमन्त्रित किया गया। डा0 बाजपेयी ने कहा यदि कोई ऐसी मजबूरी थी तो उन्हे विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय बुलाया जा सकता था। भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मांग कि की वे तत्काल इसकी जाॅच करा कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित करे।
भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश मे विधुत की वर्तमान संकट पर सरकार से सवाल किया आखिर क्या कारण है कि न्यूक्लियर डील, मंहगाई तथा राष्ट्रपति चुनाव मे सपा केन्द्र मे कांग्रेस के साथ खड़ी है , फिर केन्द्रीय ग्रिड से उ0 प्र0 का कोटा 8313 मेगावाट विधुत आखिर क्यो नही ले पा रही है ? श्री बाजपेयी ने कहा कही ऐसा तो नही यह विधुत संकट पैदा कर विदेशांे से कोयला आयात का अनुबन्ध कर एक नये घोटाले की परिस्थिति बनाई जा रही है ? भाजपा अध्यक्ष ने विधुत संकट के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार दोनों को दोषी ठहराया व मांग कि प्रदेश की जनता के साथ भद्दा मजाक न कर विधुत आपूर्ति के संकट समाधान के लिए केन्द्रीय ग्रिड से उ0प्र0 को कोटाा तत्काल बढ़ाने का गम्भीर प्रयास करंे।
भाजपा अध्यक्ष ने आयुष डाक्टरों पर लाठी चार्ज की कटु निन्दा करते हुए कहा कि सरकार ने धरना स्थल बदल कर क्या इसलिए पुनः विधान सभा के सामने लाने का र्निणय किया कि शान्तिपूर्ण प्रर्दशन कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज किया जाय ? भाजपा अध्यक्ष ने जनतादर्शन कार्यक्रम मे बदलाव तथा कालीदास मार्ग को पुनः बन्द किये जाने के र्निणय पर तीखी टिप्पणी की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in