Categorized | लखनऊ.

विभिन्न इलाकों का दौरा कर स्थानीय जनता से मुलाकात की

Posted on 05 July 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने आज पूर्वी विधान सभा क्षेत्रों के विभिन्न इलाकों का दौरा कर स्थानीय जनता से मुलाकात की। श्री मिश्र ने नागरिकों द्वारा बताई गई समस्याओं को लेकर जलसंस्थान विधुत विभाग व नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता कर नागरिको की समस्याओं को दूर करने को कहा।
पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कलराज मिश्र आज सुबह इन्दिरानगर के विभिन्न इलाको का दौरा करते हुए सेक्टर-10 स्थित बंधु पार्क पहुॅचे। बंधु आवासीय समिति के अध्यक्ष रश्मि श्रीवास्तव के नेतृत्व मे स्थानीय नागरिकों ने श्री मिश्र का स्वागत किया। बाद में स्थानीय नागरिकों और आवसीय समिति के पदाधिकारियों ने श्री मिश्र को क्षेत्र में उत्पन्न पेयजल संकट और बिजली की आवाजाही की समस्या से अवगत कराया। नागरिकों की समस्याओं को सुनने के बाद श्री मिश्र ने नगर निगम जलसंस्थान और बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से बात कर उन्हें नागरिको की समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें दूर करने की हिदायत दी।
श्री मिश्र के साथ भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष सिंह , पार्षद प्रत्याशी भृगुनाथ शुक्ल, रामकुमार वर्मा , विनोद श्रीवास्तव व वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in