Categorized | लखनऊ.

हजारों लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब कर दिये गये

Posted on 28 June 2012 by admin

महराजगंज : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि निकाय चुनाव को जिस गम्भीरता के साथ चुनाव आयोग एवं उ0प्र0 सरकार को लेना चाहिए वह नहीं लिया गया। सुनिश्चित की गयी आचार संहिता की धज्जियां उड़ा दी गयीं।
श्री मिश्र ने महराजगंज में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा जिस तरीके से दमनचक्र चलाया गया उससे निष्पक्ष चुनाव ठीक ठंग से हो सकता था वह नही हो सका। ऐसा आजतक न हुआ और न होगा। सपा, बसपा के लोगों द्वारा चाहे राजधानी हो या आगरा, कानपुर जैसे इन सारे क्षेत्रों में दमनचक्र चलाया गया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव को गैर जिम्मेदाराने ठंग से लिया गया। हजारों लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब कर दिये गये। मैं सरकार से मांग करता हूं कि इसकी जांच कराकर कार्यवाही करें।
श्री मिश्र ने कहा कि वर्तमान सुशासन किधर जा रहा है इन तीन महीने के कार्यकाल में यह संदेश गया कि शासन का इकबाल खत्म हो गया है। जिस तरीके से हत्यायें, बलात्कार और लूट-पाट बढे़ हैं इस पर सरकार की कहीं पकड़ नहीं है। सरकार ने जितने घंटे बिजली देने का वादा किया था वह भी पूरा नहीं हुआ। पूरे प्रदेश में अंधकार की स्थिति है। अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं है। किसानों का गेहंू जो क्रय किया गया उन्हें समर्थन मूल्य भी नहीं मिला। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बिचैलिये का कार्य कर रहे हैं। गेहूं रखने का स्थान नहीं है यह सरकार की जिम्मेदारी है जिसका उसने ठीक ठंग से निर्वाह नही किया। सरकार किसानों के गेहूं का समर्थन मूल्य भी नहीं दे रही है। सौ दिन का कार्यकाल पीठ थपथपाने में न लगायें। इस सरकार को सही दिशा में काम करना चाहिए।
श्री मिश्र ने विश्वास दिलाया कि हम अधिकांश जगहों पर जीतेंगे। कमल खिलेगा भारतीय जनता पार्टी विजयी होगी। भारतीय जनता पार्टी वर्चस्व मंे आयेगी। इसे कोई रोक नहीं सकता। कार्यक्रम में संयोजक समीर त्रिपाठी, पूर्वसांसद पंकज चैधरी, पूर्व विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय सहसंयोजक संतराज यादव, प्रत्याशी मेवालाल, जनार्दन गुप्ता, जयमंगल कन्नौजिया, उदयभान, सन्तोष मिश्रा। श्री मिश्र ने फरेन्दा और बांसी में भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। जिसमें प्रमुख रूप से प्रत्याशी राजेश जायसवाल, विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक चै0 सीमेन्द्र सिंह, अशोक जायसवाल, घनश्याम त्रिपाठी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in