Categorized | लखनऊ.

निर्वाचन हेतु शासकीय हल्के वाहन 25 जून तक अवश्य उपलब्ध करा दें

Posted on 24 June 2012 by admin

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सी.पी. सिंह ने बताया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन- 2012 को सम्पन्न कराने हेतु जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी आगरा द्वारा जनपद आगरा के राज्य सरकार/केन्द्र सरकार में उपलब्ध समस्त शासकीय हल्के वाहनों को तत्काल प्रभाव से अधिग्रहीत करते हुये वाहन दिनांक 21-6-2012 को प्रातः उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये थे, परन्तु अभी भी जनपद के विभिन्न कार्यालयों द्वारा अपने शासकीय वाहनों को उपलब्ध नहीं कराया गया है।
उन्होंने निर्देशित किया है कि जिन कार्यालयध्यक्षों द्वारा अपने शासकीय वाहन उपलब्ध नहीं कराये गये है, वे दिनांक 25-6-2012 को प्रातः 11ः00 बजे तक अपने समस्त हल्के शासकीय वाहनों को वाहन चालक सहित मण्डी समिति टूण्डला रोड, आगरा पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। वाहन उपलब्ध न होने की स्थिति में संबंधित कार्यालयाध्यक्षों के विरूद्व संयुक्त प्रान्त पंचायज राज अधिनियम-1947 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in