वार्षिक सप्लायर अवार्ड का आयोजन

Posted on 24 June 2012 by admin

स्पेन्सर रिटेल लिमिटेड ने अपने पहले वार्षिक सप्लायर अवार्ड का आयोजन द बंगाल क्लब में अपने सप्लायर पार्टनरों के योगदान केा और प्रतिबद्धता को सराहने के लिए किया। ये अवार्ड उन सप्लायरों को सम्मान देने के लिए है जो प्रोडक्ट को सही समय पर सही जगह पर उपलब्ध कराते हैं।
द बेस्ट सप्लायर अवार्ड की श्रेणी जैसे प्रोसेसड फूड, बीवरेज, एल्कोहलिक बीवरेज, डेयरी, बेकरी, होम केयर और पर्सनल केयर इत्यादि। क्राफ्ट फूड (कैडबरी इण्डिया लिमिटेड) को बेस्ट एफएमसीजी सप्लायर अवार्ड से नवाजा गया है। दूसरा स्थान हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड को मिला। रीजनल सप्लायरर्स में मुखोरोचक को पहला स्थान मिला और साज फूड (बिस्क फार्म) को दूसरा। ओले रीजेनेरिस्ट को साल के बेस्ट प्रोडक्ट लांच का खिताब मिला। स्पेन्सर का हाइपर साउथ सिटी देश का सबसे बडा आउटलेट है।
विजेताओं को कई मापदण्डो पर मापा गया जो कि दोनों ही स्पेन्सर और इसके विक्रेताओं पर लागू होते हैं और व्यापार की बढोत्तरी में योगदान करते हैं और समस्त क्षेत्रों में बेहतर कार्य कुशलता और ग्राहक संतुष्टि का ध्यान रखतेे हैं।
स्पेन्सर्स रिटेल लिमिटेड के प्रेसीडेन्ट और सीईओ, श्री विनीत कपिला ने कहा, ’’स्पेन्सर्स रिटेल की वृद्धि का एक अहम हिस्सा है उनकी भागीदारियों का लम्बा साथ। उनका योगदान, उनकी प्रतिबद्धता और उनका लगातार उम्मीदों पर खरा उतरना। विश्व स्तर की सप्लाई श्रृंखला होने के लिए जरूरी है गुणवत्ता, क्षमता, व्यवस्था और कीमत पर ध्यान देना और इसके लिए हम अपने सप्लायर और पार्टनर के बीच के रिस्ते को मजबूत बनाने में लगे रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in