Categorized | लखनऊ.

2014 में समाजवादी पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आव्हान किया

Posted on 24 June 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज पार्टी मुख्यालय में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया। उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। फिर उन्होने सन् 2014 में समाजवादी पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आव्हान किया।
श्री यादव आज पांच घंटे तक कार्यालय में रहे। उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी भी थे। उन्होने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। सौ दिन की सरकार के बारे में रायशुमारी की। उन्होने कहा मंत्रियों-विधायकों को अपने क्षेत्र की समस्याओं में ज्यादा दिलचस्पी लेेनी चाहिए। जिलों के अधिकारियों को संवेदनशील होना चाहिए।
मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत परेशानियों से लेकर उनकी पद और सम्मान की आकांक्षाओं तक की जानकारी ली और यह आश्वासन दुहराया कि पार्टी के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को पूरा-पूरा सम्मान मिलेगा। सरकार के हजारों हाथ होते हैं। समाजवादी पार्टी की यह साख है कि वह अपने वायदे निभाना जानती है।
श्री यादव से आज मिलनेवालों में बड़ी तादाद महिलाओं, अल्पसंख्यकों और नौजवानों की थी। वकील, शिक्षक, वैज्ञानिक, चिकित्सक सभी वर्ग के लोग थे। किसी को अपनी लड़की की शादी की फिक्र सता रही थी तो कोई अपने रिश्तेदार की गम्भीर बीमारी के इलाज की व्यवस्था के लिए परेशान था। कोई अपने लम्बे राजनीतिक सफर में अब किसी सम्मानित पद का इच्छुक था तो कोई चाहता था कि पिछले बसपा राज के फर्जी केस के उत्पीड़न से उसे मुक्ति दिलाई जाए। कुछ ऐसे भी थे जो प्रदेष की प्रगति के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव देना चाहते थे।
बड़े धीरज के साथ श्री मुलायम सिंह यादव ने सबकी बातें सुनीं। अपने सहायकों श्री एस0आर0एस0 यादव एवं श्री अरविन्द यादव को कई निर्देश दिए। प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी से समय-समय पर कुछ विषयों पर परामर्श भी करते रहे। उन्होने इस मौके पर गीत- संगीत का भी आनन्द उठाया।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को अब सन् 2014 के लक्ष्य के लिए जुट जाने को कहा। उन्होने कहा प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बन गई। अब केन्द्र में हमें अपनी ताकत बढ़ानी है। लोकसभा की 60 से ऊपर सीटें जीतने पर कोई सरकार बिना हमारे सहयोग के नहीं बन सकेगी। केन्द्र और राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार होगी तो प्रदेश का विकास भी तेजी से होगा। कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर एक स्वर में कहा कि वे जीजान से जुटेगें और 80 की 80 सीटें जिताकर लाएगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in