Categorized | लखनऊ.

स्व0 संजय गांधी जी की पुण्यतिथि

Posted on 24 June 2012 by admin

युवा हृदय सम्राट स्व0 संजय गांधी जी की पुण्यतिथि के मौके पर आज यहां उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर तमाम वरिष्ठ कंाग्रेस नेताओं स्व0 संजय गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस अवसर पर मौजूद कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने स्व0 संजय गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेसजनों से उनके बताये रास्ते पर चलने का आवाहन किया।     उन्होने कहा कि वर्तमान परिवेश में स्व0 संजय गांधी के आदर्शों और विचारों की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गयी है।
इस मौके पर स्व0 संजय गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता श्री रामकुमार भार्गव, पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी, ए.आई.सी.सी.सदस्य श्री दिग्विजय सिंह(बलिया), प्रवक्ता श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री संजय दीक्षित, श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह, श्री ब्रजेश गुप्ता चंचल, श्री अशोक कुमार चैबे तमाम कांग्रेसजन शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in