Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी स्थानीय निकायों को भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी व जवाब देह बनायेगी

Posted on 20 June 2012 by admin

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरद्वार दुबे ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों मे विजय हासिल करने के बाद स्थानीय निकायों के जन उत्पीड़क कानून समाप्त किए जाएंगे।
श्री दुबे ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने स्थानीय निकायों के लिए जो प्राथमिकताएं घोषित की है। प्रमुख घोषित प्राथमिताओ में 1.स्थानीय निकायों मे पारदर्शी व्यवस्था देना। 2.नगर निगम के सभी करों की समीक्षा कर, कर प्रणाली का सरलीकरण और उन्हें युक्ति संगत बनाना , पानी,सीवर,सफाई,डैªनेज, पार्को एवं हरित पट्टियों का रखरखाव, समुदायिक केन्द्र , बारातघर व नागरिक सेवा केन्द्र निर्माण एवं रखरखाव, मार्ग प्रकाश की समुचित व्यवस्था । 3. भीड़ वाले इलाके व नगर निगम में आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों मे आधुनिक निःशुल्क शौचालयों की व्यवस्था।
4. केन्द्रीय विद्यालयों की तर्ज पर प्रत्येक नगर निगम मे निगम विद्यालय बनाना।  5. नये पुस्तकालय वाचनालय व साइबर सेवा केन्द्र खोलना 6. निगम स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएॅ, अस्पताल, डिस्पेंसरियाॅ जिसमें गरीबों का मुफ्त इलाज। निर्माण किये जाने हेतु प्रदेश व केन्द्र सरकार से माॅग। 7. संक्रामक रोगों जैसे मलेरिया , डेंगू व अन्य के लिए समय रहते बचाव कार्य हेतु चिकित्सकों की टीम नियुक्ती की व्यवस्था करेंगी। 8. निगम में आने वाली सभी सड़को व गलियों का निर्माण व मेनरोड़ पर फुटपाथ का निर्माण कराना। 9.सभी रेड़ी ,पटरी दुकानदारो की गणना कराना व उन्हें पहचान पत्र व द्विवर्षीय लाईसेंस उपलब्ध कराना। 10. निगम के तहत आने वाले पार्को को अत्याधुनिक बनाया जायेंगा व पार्को तथा खेल के मैदानों का निर्माण। 11. प्रत्येक वार्ड में बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का निर्माण। 12. सभी पुराने रैन बसेरों का सुदृ-ढ़ीकरण व नये रैन बसेरों का निर्माण । 13.महानगरों मे प्रेस क्लबों का निर्माण ं। 14. नागरिकों के कल्याण एवं उनके देख-रेख मनोरंजन हेतु वरिष्ठ नगरिक भवन का निर्माण। 15 शहीदों के परिवारों एवं भूतपूर्व सैनिकों को नगर निगम की सुविधाओं मे  विशेष छूट।  16. झुग्गी/झोपड़ी एवं मलिन बस्तियों हेतु बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराना।
17.नगर निगम के प्रत्येक विभाग में जनसम्पर्क , जनशिकायत के निपटारे हेतु एकल खिड़कीव ई-गवर्नेश के जरिये सम्पूर्ण सूचनाएॅ, सुविधाएॅ आम नागरिकों तक पहुचाना। 18. समय पर नगर निगमों करो का भुगतान करने वालो को विशेष बोनस । 19. अनलाइन करों के भुगतान की सुविधा। 20. लावारिश पशु के लिए कांजी हाउस व नये कांजी हाउस का निर्माण । लावारिश गायों के लिए भोजन व गौशालाओं का निर्माण, साथ ही बायोगैस और बायो बिजली उत्पन्न करना। 21. दुग्ध उत्पादो के विक्रय हेतु स्थल आवंटित करना तथा महानगरों के शहरों के अन्दर चल रही डेयरियों के लिए शहर के बाहर उचित स्थान उपलब्ध कराना। 22. महानगरों के सभी औद्योगिक , लद्यु औद्योगिक, व्यापारिक, रिहायशी औद्योगिक क्षेत्रों की जरूरतों की पूर्ति हेतु, उन औद्योगिक क्षेत्रों से वसूले जाने वाले सम्पति करों का 60 प्रतिशत उन्हीं पर खर्च की योजना। 23. निकाय क्षेत्रों के ऐतिहासिक स्थल, धार्मिक स्थलों का सुनियोजित तरीके से विकास । 24. महानगरो की नदियों के तटो का सुन्दरीकरण व प्रदूषण मुक्त, तटीय पार्को का निर्माण कराना। 25. शहर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों मे उपरगामी/भूमिगत मार्गो का निर्माण। 26. महानगरों मे सभी शमशान घाटों पर उचित सभी व्यवस्थाएं कराना। 27. नगर निगमों मे रहने वाले साहित्यकारों, पत्रकारों, लेखकों, कवियों, कलाकारों, चित्रकारों ,रंगकर्मियों , सेवाकर्मियों, समाज सेवी, विकलांगो, महिला एवं बच्चो के लिए कल्याणकारी योजनाओं का प्रारम्भ करना। 28. निगम के क्रियाकलापों में जनभागीदारी को प्रोत्साहन व वाद विवादो को निपटाने के लिए निगम समितियाॅ गठित करना।
29. कूड़ा एकत्रीकरण केन्द्र बनाना। 30. डम्पिंग ग्राउण्ड मे कूडे़ से बिजली उत्पादन कर ,प्रदेश की बिजली व्यवस्था का सुदृढ़ करना। 31. ग्रामीण व मलिन क्षेत्रों का प्रथमिकता के साथ सर्वागीण विकास करना। 32. निकाय की रिक्त एवं कब्जा मुक्त भूमि पर पण्डि़त दीनदयाल उपाध्याय गरीब आवास योजना द्वारा गरीबों को आवास उपलब्ध कराना। 33. झुग्गी-झोपड़ी मे रहने वाले लोगों को कम कीमतों पर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना। 34. प्रदेश मे यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर बस सेवा सुदृढ़ कराना। 35. निकाय के महानगरों व शहरो में अत्याधुनिक पार्किग व्यवस्था तथा तिराहे व चैराहों पर क्रासिंग सिंग्नल्स व प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराना। 36. प्रत्येक निकाय मे वाटर हारवेंस्टिंग सिस्टम द्वारा भूजल स्तर बढ़ाने के लिए कार्य। 37. नगर निगमों मे आॅडिटोरियम तथा युवाओं के लिए यूथ क्लबों आदि का निर्माण कराना। 38. बेरोजगार युवको को आत्मनिर्भर एवं स्वालम्बी बनाने हेतु बिना जमानत राशि के दो लाख रूपयें तक के कार्यो पर नियमानुसार एवं निर्धारित शर्तो पर उपलब्ध कराना। 39 महानगरों से निकलने वाले मेडिकल अपशिष्ट का उचित निस्तारण की व्यवस्था कराना। 40. अवस्थापना निधि से निकायों को आत्मनिर्भर बनाये जाने हेतु आय के साधन बढ़ाने का प्रयास। 41. प्रदेश के सभी निकायों मे निःशुल्क एम्बुलेंस सुविधा लगाना। 42. बृहद् वृक्षारोपण द्वारा पर्यावरण प्रदूषण को कम करना । 43. स्थानीय निकाय मे कार्यरत कर्मचारियों व मृतक आश्रित परिवार को उचित  सहायता एवं निकाय मे कार्यरत कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु पर निकाय मे नौकरी।
भाजपा प्रवक्ता श्री हरद्वार दुबे ने बताया कि स्थानीय निकायों मे जहां-जहां भाजपा प्रत्याशी जीतकर आएंगे। भाजपा उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in