Categorized | लखनऊ.

पिछले पांच सालो में उत्तर प्रदेश हर दिशा में पिछड़ा है

Posted on 20 June 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि पिछले पांच सालो में उत्तर प्रदेश हर दिशा में पिछड़ा है। अनुत्पादक मदों पर बजट लुटाया गया। प्रशासन बसपाराज में लूट और वसूली का तंत्र बन गया। प्रदेश में बुनियादी ढांचे को विकसित करने का कोई प्रयास नहीं हुआ। सबसे बुरी हालत विद्युत क्षेत्र की हो गई है। प्रदेश में उद्योग धंधे चैपट रहे हैं और राज्य का विकास अवरूद्ध हो गया है। समाजवादी पार्टी की सरकार को विरासत में खाली खजाना और हर दृष्टि से बीमार व्यवस्था मिली है। प्रदेश में बिजली संकट भी उसी की देन है। लेकिन कुंठित मानसिकता वाले बसपा नेता अनर्गल आरोप लगाकर भ्रम फैलाने की साजिश की आड़ में जनादेश का अपमान करने पर उतारू है।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आश्वस्त किया है कि प्रदेश को विषम परिस्थितियों से उबारा जाएगा। विकास की गाड़ी को फिर पटरी पर लाया जाएगा। प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाया जाएगा। राज्य में विद्युत उत्पादन के नए केन्द्र स्थापित करने और औद्योगिक वातावरण के विस्तार के लिए उन्होने प्रयास भी तेज कर दिए है। इस बात में दो राय नहीं कि कृषि, उद्योग व सम्मानजनक जीवन यापन के लिए बिजली की उपलब्धता अनिवार्य है। बिजली उत्पादन के क्षेत्र में युद्ध स्तर पर काम करने की जरूरत है। नए बिजलीघरों के निर्माण, पुराने बिजलीघरों का सही रखरखाव को प्राथमिकता दी जाएगी तथा लाइन लासेज को न्यूनतम स्तर पर लाया जाएगा।
बसपा राज के कुशासन के फलस्वरूप प्रदेश में मांग और आपूर्ति में भारी अंतर हो गया है। पिछली सरकार ने प्रदेश में बिजली उत्पादन की दिशा में केवल हवाई समझौते किए उसमें कमीशन खाया और तिगुने दाम पर बिजली लेकर प्रदेश पर 25,000 करोड़ रूपए का कर्ज लाद दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने विद्युत संकट पर चिन्ता जताते हुए बिजली चोरी रोकने की अफसरशाही को भी चेतावनी दी है जो कि 40 प्रतिशत तक हो रही है। मुख्यमंत्री जी ने रोजा में विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ नई बिजली घर लगाने पर भी ध्यान दिया है। बसपाराज में हुए समझौतों को भी बिजलीघर लगाने के लिए समय दे दिया है। पिछली सरकार ने दादरी में श्री अंबानी द्वारा लगाए जाने वाले बिजली घर में भी रोड़े अटकाए थे। श्री मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में लगे बिजलीघरों की क्षमता का भी उपयोग नहीं किया गया। अब नई सरकार को नए सिरे से प्रदेश को प्रगति पथ पर ले जाने के लिए परिश्रम करना पड रहा है उम्मीद है कि यह संकट जल्द ही दूर हो जाएगा। प्रदेश जल्द ही आत्म निर्भर हो जाएगा। गांव और शहर में समयबद्ध विद्युत आपूर्ति शीघ्र ही सुनिश्चित की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in