Categorized | लखनऊ.

पूर्व स्वीकृति के बिना शामिल हुए अन्य पार्टियों के लोगों को समाजवादी पार्टी में शामिल नहीं माना जाएगा

Posted on 19 June 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की पूर्व स्वीकृति के बिना शामिल हुए अन्य पार्टियों के लोगों को समाजवादी पार्टी में शामिल नहीं माना जाएगा। इस सम्बन्ध में समस्त जिला/महानगर अध्यक्षों, महासचिवों, साॅसदों, पूर्व साॅसदों, विधायकों तथा पूर्व विधायकों से पुनः अपेक्षा की गई है कि उनके स्तर से किसी भी राजनैतिक दल के पदाधिकारी/कार्यकर्ता को समाजवादी पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जी ने गत 17 मार्च,2012 को निर्देश दिया था कि किसी भी व्यक्ति को समाजवादी पार्टी में शामिल नहीं कराया जाएगा। इसके बावजूद कई जिलो से सूचनाएं प्राप्त हुई कि कुछ जिलाध्यक्षों/महानगर अध्यक्षों, विधायकों तथा साॅसदों द्वारा अपने स्तर से अन्य दलों के लोगों को पार्टी में शामिल कराने का प्रयास किया गया और कहीं-कहीं शामिल भी करा लिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in