Categorized | लखनऊ.

तुगलकी फरमान को तुरन्त वापस लिए जाने की मांग की

Posted on 19 June 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने उ0 प्र0 सरकार के द्वारा बिजली संकट समाधान के लिए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को प्रातः 11 बजे से पहले तथा सायं 7 बजे के बाद खोलें जाने पर प्रतिबंध को तुगलकी फरमान बताया हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने आज प्रदेश पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में दो वर्ष के भीतर ग्रामीण क्षेत्र मे 20 घंटा तथा शहरी क्षेत्रों मे 22 घंटा विधुत आपूर्ति  किए जाने का वायदा किया था । परन्तु सरकार ने अपने कार्यकाल के 3 माह पूरा होते ही विधुत आपूर्ति बढ़ाना तो दूर रहा जिस तरह से व्यवसायिक प्रतिष्ठानांे को प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे तक विधुत आपूर्ति देने का आदेश किया गया है वह निन्दनीय है और पार्टी इसका जमकर विरोध करेंगी।
डा0 बाजपेई ने बताया कि प्रदेश सरकार का विधुत नियंत्रण कक्ष प्रदेश की प्रतिदिन विधुत अवश्यकता 9526 मेगावाट बताता है जबकि एन0आर0एल0डी0सी0 10950 मेगावाट। कुल विधुत उत्पादन 1725 मेगावाट है( 1400 मेगावाट थरमल पावर सें, 200 मेगावाट टांडा थरमल पावर से, 125 हाइड्रोपावर से ) केन्द्र मे राज्य का विधुत कोटा 3904 मेगावाट है जबकि प्रदेश सरकार 5934 मेगावाट केन्द्रीय ग्रिड से ले रही है । श्री बाजपेई ने बताया कि प्रदेश सरकार 1450 मेगावाट विधुत प्रतिदिन केंद्रीय ग्रिड से ओवरड्रा कर रही है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा यह हस्यास्पद है की राज्य सरकार केंद्रीय ग्रिड मे राज्य का कोटा न बढ़ा कर 8 रूपए प्रतियूनिट की जगह 18 रूपए प्रतियूनिट विधुत खरीदकर जनता का धन लूटा रही है।
डा0 बाजपेई ने सरकार से सवाल किया 2767 मेगावाट बिजली की कमी को पूरा करने के लिए सरकार की क्या योजना हैं? उन्होंने यह भी सवाल किया कि पूरे प्रदेश मे बिजली संकट है तो इटाव , मैनपुरी व कन्नौज मे क्यो नही ? भाजपा अध्यक्ष ने पूछा कि आगामी 6 माह में प्रदेश की अवश्यकता के अनुरूप विधुत आपूर्ति किये जाने की क्या योजना है? डा0 बाजपेई ने कहा जनता जानना चाहती है कि सरकार कौन चला रहा है ? वास्तविक पावर सेन्टर कौन है? उन्होंने आरोप लगाया की सरकार का अधिकारियों पर नियंत्रण नही है। उन्होने यह भी अशंका व्यक्त की विधुत संकट का यह तुगलकी फरमान किसी घोटाले का षडयंत्र तो नही। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यदि कोई संकट था तो पहले सरकार के मंत्रियों /अधिकारियों /कार्यालयों / आवासों के वातानुकूलित यंत्र बन्द किये जाने चाहिए। उन्होने कहा की भारतीय जनता पार्टी सरकार की जन विरोधी नीतियों का जगह-जगह पुतला फूंकेगी और पुरजोर विरोध करेंगी। उन्होने इस तुगलकी फरमान को तुरन्त वापस लिए जाने की मांग की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in