Categorized | लखनऊ.

मुख्य सचिव द्वारा अल्पसंख्यकों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान हेतु संचालित प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा

Posted on 15 June 2012 by admin

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मासिक प्रगति समीक्षा के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने आज अल्पसंख्यकों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए संचालित प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते प्रदेश में इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये। उन्होंने प्रत्येक माह इस योजना की प्रगति की समीक्षा करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम में जो भी विकास की योजनायें अच्छादित हैं, उनके 15 प्रतिशत भौतिक व वित्तीय लक्ष्य का आवंटन अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान हेतु किया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि 15 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत जो भी योजनाएं क्रियान्वित की जायें, वे सम्बन्धित जनपद के अल्पसंख्यक बाहुल्य ब्लाक में ही क्रियान्वित की जायें। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के उत्थान हेतु शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण घटक है, इसके प्रसार हेतु विशेष प्रयास किया जाये।
मुख्य सचिव श्री उस्मानी ने अल्पसंख्यक बच्चों को आगनबाड़ी केन्द्रों की सुविधा प्रदान करने हेतु 12 सौ आंगनबाड़ी केन्द्रों को वर्ष 2012-13 में खोलने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालयी शिक्षा की उपलब्धता, सर्व शिक्षा अभियान तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना का लाभ भी प्रभावी ढंग से अल्पसंख्यक समुदाय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने उर्दू शिक्षण के लिए अधिक संसाधन, मदरसा शिक्षा के आधुनिकीकरण, अल्पसंख्यक समुदायों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के सम्बन्ध में भी प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये।
मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने अल्पसंख्यक समुदाय के आर्थिक उत्थान हेतु स्वर्ण जयन्ती स्वरोजगार योजना व स्वर्ण जयन्ती शहरी स्वरोजगार योजना के तहत बी0पी0एल0 श्रेणी के लाभार्थियों को योजना के लक्ष्यों के अनुरूप शतप्रतिशत लाभान्वित करने को कहा। इसके साथ ही तकनीकी शिक्षा (आई0टी0आई0) के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के कौशल उन्नयन हेतु विशेष प्रयास किया जाये।
उन्होंने स्वतः रोजगार हेतु अल्पसंख्यक समुदाय को बैंक ऋण उपलब्ध कराने हेतु संस्थागत वित्त व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को त्वरित कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के जीवन स्तर में सुधार हेतु ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत इन्दिरा आवास योजना व शहरी क्षेत्र मलिन बस्ती सुधार योजना के तहत राजीव आवास योजना में भी लाभान्वित करने के निर्देश दिये।
बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास श्री प्रवीर कुमार, प्रमुख सचिव नियुक्ति श्री राजीव कुमार, प्रमुख सचिव संस्थागत वित्त श्री योगेश कुमार, सचिव अल्पसंख्यक कल्याण श्रीमती लीना जौहरी, सचिव व्यवसायिक शिक्षा श्री अमृत अभिजात व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in