लघु समाचार पत्रों की कठिनाइयों से राष्ट्रपति को अवगत कराया आइसना प्रतिनिधि मंडल ने

Posted on 13 June 2012 by admin

aisna-1आॅल इण्डिया स्माल न्यूज पेपर्स एसोसिएशन (आइसना) के प्रतिनिधि मंडल ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति डा. प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से मुलाकात कर लघु समाचार पत्रों की कठिनाइयों से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। महामहिम राष्ट्रपति से हुई मुलाकात में आइसना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिव शंकर त्रिपाठी, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’, राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री आरती त्रिपाठी, विधि सलाहकार श्री दिलबाग सिंह आदि ने राष्ट्रपति महोदया को छोटे व बड़े अखबारों के बीच की विसंगतियों समेत कई अन्य समस्याओं से अवगत कराया, जिन्हें राष्ट्रपति डा. पाटिल से बड़ी गंभीरता सुना व शीघ्र निस्तारण हेतु सूचना व प्रसारण मंत्रालय को ज्ञापन अग्रसारित करने का आश्वासन दिया।
इस ज्ञापन में लघु व मंझोले समाचार पत्रों हेतु विज्ञापन नीति व विज्ञापन हेतु मान्यता मिलने में विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का जिक्र किया गया है, साथ ही साथ रेलवे व बस में यात्रा के छोटे व मझोले अखबारों के पत्रकारों हेतु कूपन, सरकारी गेस्ट हाउस में रियायती दर पर ठहरने की सुविधा, सामूहिक बीमा, आवास सुविधा, सुरक्षा आदि जैसी बुनियादी जरूरतों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया गया है।
आइसना यूपी प्रदेश अध्यक्ष पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ ने राष्ट्रपति से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि राष्ट्रपति महोदया ने प्रतिनिधि मंडल से बड़ी ही आत्मीयता से मुलाकात की और लघु समाचार पत्रों की समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना। श्री शर्मा ने आगे कहा कि समाज को सही दिशा में देने में लोकतन्त्र के चैथे स्तम्भ की महत्वपूर्ण भूमिका है लेकिन उनमें भी सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों की है क्योंकि उनके तार सीधे ग्रामीण अंचलों से जुड़े होते हैं, सीधे जनता से जुड़े होते हैं और इसीलिए जनता को अपने जिले, अपनी तहसील व अपने ग्राम-अंचलों से निकलने वाले समाचार पत्र-पत्रिकाओं से बड़ी उम्मीदें हैं और इस उम्मीद को सही मायने में लघु व मध्यम समाचार पत्र ही पूरा कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रपति महोदया से हुई मुलाकात लघु समाचार पत्रों को तमाम कठिनाइयों से उबारने में मददगार साबित होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in