Categorized | लखनऊ.

नोएडा में ग्राम समाज की भूमि पर आलीशान होटल बनाने के आरोप में छः लोगों पर आपराधिक मुकदमा

Posted on 08 June 2012 by admin

करीब 11 करोड़ रु. की भूमि चार बार अवैध रूप से बेची गई, जालसाजी छुपाने के लिए भूमि के पुनग्र्रहण को निरस्त कराया गया

फर्जीवाड़ा करके नोएडा के सेक्टर-37 के पास ग्राम समाज की लगभग 11 करोड़ रूपये की जमीन पर अवैध रूप से एक आलीशान होटल बनाए जाने के मामले में कई लोगों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इन भू-माफिया तत्वों के खिलाफ थाना सेक्टर-39 में सरकारी भूमि को हड़पने पर आई.पी.सी. की धारा-420/447/466/467/468/469/471 तथा धारा-120(बी), लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम-1984 की धारा-2/3 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
यह जानकारी राज्य सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां दी। प्रवक्ता ने बताया कि मामला ग्राम छलेरा, तहसील दादरी, जिला गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के खसरा नम्बर-97 में स्थित भूमि रकबा लगभग 533.43 वर्गमीटर ग्राम समाज की भूमि का है। यह भूमि नोएडा के पूर्णतया विकसित सेक्टर-37 की मुख्य सड़क एवं मेट्रो स्टेशन के किनारे होने के कारण बेहद कीमती है। इस जमीन को कई बार बेचे जाने के फर्जीवाड़े और जालसाजी को वैध साबित करने के लिए कुछ रसूखदार लोगों ने 25 अगस्त, 2010 को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा इस भूमि के पुनग्र्रहण को निरस्त करा दिया।
प्रवक्ता के मुताबिक इस कीमती भूमि पर 28 मार्च, 2010 से गोल्फ व्यू होटल का निर्माण प्रारम्भ किया गया, जबकि जिला पंचायत से इस होटल के लिए नक्शा 23 जुलाई, 2010 को पास कराया गया। यानी कि होटल का निर्माण पहले शुरू हो गया और उसका नक्शा बाद में पास कराया गया। इस जालसाजी के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने रविवार को थाना सेक्टर-39 में गोल्फ लिंक हास्पिटैलिटी प्राईवेट लिमिटेड के निदेशक देवेन्द्र कुमार गंगल, निदेशक विद्या देवी निवासी 123 मोहल्ला दुली, फिरोजाबाद तथा चार अन्य के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करा दिया।
प्रवक्ता ने बताया कि जिस भूमि पर अवैध रूप से होटल बनाया जा रहा था, वह वास्तव में ग्राम समाज की भूमि है। इसके बावजूद 08 सितम्बर, 1986 को नोएडा सेक्टर-44 के रहने वाले किशन लाल एवं सुखपाल ने जालसाजी करते हुए कालका जी एक्सटेंशन, नई दिल्ली के रहने वाले रवीन्द्र कुमार को रजिस्ट्री कराकर बेच दी। बाद में रवीन्द्र कुमार ने 07 अगस्त, 2006 को यह जमीन अमरजीत सिंह नांग्लू को बेच दी। अमर सिंह नांग्लू ने 09.06.2009 को यह भूमि ग्राम माधुरी, जिला हाथरस (महामाया नगर) के रहने वाले राजपाल सिंह को बेच दी। यह भूमि आखिरी बार 22 फरवरी, 2009 को राजपाल सिंह ने होटल गोल्फ व्यू चलाने वाली कम्पनी गोल्फ लिंक हास्पिटैलिटी प्राईवेट लिमिटेड के निदेशक देवेन्द्र कुमार गंगल को अवैध ढंग से बेची थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in