Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग बैठक की

Posted on 08 June 2012 by admin

स्थानीय निकाय चुनाव 2012 में कांग्रेस प्रत्याशियों की विजयश्री सुनिश्चित करने, आगामी लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस पार्टी की मजबूती तथा विगत विधानसभा चुनाव 2012 की समीक्षा हेतु उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश पदाधिकारियांे, जिला, शहर व मण्डल चेयरमैनों चेयरमैनों की एक आवश्यक बैठक आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, नेहरू भवन, लखनऊ में सम्पन्न हुयी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मारूफ खान ने बैठक में आये हुए विभिन्न जिलों एवं शहर चेयरमैनों तथा प्रदेश पदाधिकारियों का खैरमकदम किया। उन्होंने कांग्रेस विधानमण्डल दल का नेता बनाये जाने पर श्री प्रदीप माथुर को बधाई दी तथा स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों की विजयश्री सुनिश्चित करने के लिए जी-जान से जुट जाने का आह्वाहन किया। उन्होंने बैठक में उपस्थित मण्डल, जिला व शहर चेयरमैनों से अपने मण्डल, जिला व शहर में अल्पसंख्यक विभाग के संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी लोकसभ चुनाव के लिए अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी करने का आहवाहन किया।
मारूफ खान ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र धर्म निरपेक्ष पार्टी है और मुसलमान किसी और फिरकापरस्त पार्टी के बहकावें में न आयें। कांग्रेस पार्टी के सिवा अन्य पार्टियों ने केवल मुसलमानों का इस्तेमाल किया।
सभा का संचालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के वाईस चेयरमैन सरदार मदन गोपाल सिंह राखरा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2014 से पहले गंभीर चिंतन की आवश्यकता है। राखरा ने विगत विधानसभा चुनाव 2012 में अल्पसंख्यकों की गयी अनदेखी की निंदा की और कहा कि देश को फिरकापरस्त और फासिस्ट ताकतों के खिलाफ सचेत रहने की जरूरत है।
प्रदेश अल्पसंख्यक संयोजक श्री फरीद अहमद गाजी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही मुस्लिमों की एकमात्र हिमायती पार्टी है। मुस्लिमों को केन्द्र सरकार द्वारा मुस्लिमों के कल्याण के लिए चलायी जा रही योजनाओं के प्रति सचेत रहकर उनका लाभ मुस्लिमों तक पहुंचाने की कवायद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2014 में विरोधी पार्टियों द्वारा चलायी जा रही देश विरोधी प्रचार-प्रसार की खुलकर मुखालिफत किया जाना चाहिए और कांग्रेस पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए अभी से ही पूरे मनोयोग से जुट जाना चाहिए।
बैठक में विभिन्न जनपदों से आये हुए अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों ने विगत विधानसभा चुनाव 2012 एवं स्थानीय निकाय चुनाव 2012 में प्रत्याशी चयन प्रक्रिया में अल्पसंख्यक विभाग की पूरी तरह से अनदेखी व अवहेलना किये जाने पर अपना रोष व्यक्त किया।
जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन श्री अब्दुल कलाम खां ने केन्द्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समाज के हितों के लिए चलायी जा रहीं योजनाओं की निगरानी के लिए अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन को मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा।
बैैठक में उपस्थित लखनऊ मण्डल के चेयरमैन डाॅ0 हमजा बिलाल ने विगत विधानसभा चुनाव 2012 के परिणामों को भूलकर नई ऊर्जा के साथ स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने का अपील की।
बैठक में प्रमुख रूप से जमशेद आलम खां सूरी, कमाल अहमद ‘हीरू’, शबाब अहमद नकवी, मोहम्मद काजिम, चै0 शमशुद्दीन, इनाम कुरैशी, मुन्ने खां आजाद, मुस्ताक अली, जमील खां, अकील खां, रेशमा खान, तुफैल अहमद, इस्लाम मंसूरी, फैयाज अंसारी, बब्बन खां, इकबाल अहमद सैकिया, जाकिर खान, शकील बक्श, अख्तरी बेगम, नज़म खां सहित अल्पसंख्यक विभाग के जिला/शहर चेयरमैन व प्रदेश पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in