Categorized | लखनऊ.

कानून व्यवस्था की स्थिति उ0प्र0 में है वह बद से बदतर है

Posted on 08 June 2012 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज विधानसभा में चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि राज्य सरकार कैंसर के इलाज के लिए जो धन की व्यवस्था कर रही है, अच्छा होता राज्य सरकार अन्य प्रदशेां की तरह यहां पर भी तम्बाकू, गुटखे पर प्रतिबन्ध लगाती, क्योंकि हिन्दुस्तान भर में 60प्रतिशत लोगों को कैंसर तम्बाकू, गुटखा-पान मसाला खाने से होता है।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ0 जोशी ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आज जो कानून व्यवस्था की स्थिति उ0प्र0 में है वह बद से बदतर है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि नई सरकार के गठन के बाद सिर्फ लखनऊ में 71 गंभीर अपराध दर्ज हुए हैं। इससे पूरे प्रदेश की बदतर कानून व्यवस्था की स्थिति को समझा जा सकता है। सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि कानून व्यवस्था के नाम पर वर्ष 2007 में बसपा ने 200 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनायी, किन्तु आज हालत यह हुए कि 2012 के विधानसभा चुनाव में 100 से भी कम सीटों पर सिमटकर रह गयी।
डाॅ0 जोशी ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हम इस सम्पूर्ण व्यवस्था परिवर्तन चाहते हैं सिर्फ कंबल और साडि़यों से गरीबी दूर होने वाली नहीं है। अगर प्रदेश में स्वयं सहायता समूह को मजबूत किया गया होता तो आज यह स्थित नहीं होती और आज अगर सही व्यवस्था परिवर्तन नहीं हुआ तो 10प्रतिशत का नारा खोखला साबित होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in