Categorized | लखनऊ.

सरकारों की आपसी मिली भगत के कारण मनमानें ढ़ग से उर्वरक के मूल्यों मे लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही हैं

Posted on 07 June 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने डी0ए0पी0 के मूल्य में 300/- प्रति बोरी बढ़ाये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार दोनेंा ही किसान विरोधी है। दोनेां ही सरकारों की आपसी मिली भगत के कारण मनमानें ढ़ग से उर्वरक के मूल्यों मे लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही हैं। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सपा केन्द्र की मनमोहन सरकार का सर्मथन कर रही है और पिछले 13 माह मे डी0 ए0 पी0 के मूल्य में 4 बार बढ़ोत्तरी की गई।
श्री सिंह ने कहा डी0ए0पी0 तीन गुना से अधिक मंहगी होकर अब 1200/- प्रति बोरी पॅहुच गई हैं। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि जो डी0ए0पी0 मार्च 2011 को 472/- प्रतिबोरी उपलब्ध थी उसके मूल्य अब 1200/- प्रति बोरी से अधिक हो गए। श्री सिंह ने कहा कि वास्तविकता यह है कि डी0ए0पी0 आयात करने वाली कम्पनियों की मिली भगत से सरकार लगातार किसान हितों की उपेक्षा करती चली आ रही है। श्री सिंह ने पत्रकारो से वार्ता करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का मूल आधार हमारे यहाॅ के किसान और कृषि उत्पाद हैं। जिस तरह से सरकारी नीतियों के चलते किसान बदहाली का शिकार हो रहा है तथा गरीबी के चलते आत्महत्याएं कर रहा है यह स्थिति अत्यन्त भयावह हैं।
उन्होने कहा कि सरकारी नीतियों के चलते ही प्रदेश सहकारी बैंक बंदी के कगार पर खड़े है जिसके कारण किसानो की भारी क्षति हो रही हैं। लेकिन प्रदेश सरकार मूक दर्शक बन किसानों की बदहाली तथा सहकारी आन्दोलन को तबाह होता देख रही हैं। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस व सपा दोनों का किसान हितैषी चेहरा आम आदमी के समक्ष बेनकाब हो गया है।
उन्होने सरकार से तत्काल डी0ए0पी0 के मूल्य वृद्धि वापस लेने तथा जिला सहकारी बैंको को पैकेज दिए जाने की मांग की हैं ,तथा जिला सहकारी बैंको को पुर्नजीवित किए जाने पर बल दिया हैं। श्री सत्यदेव सिंह ने कहा यदि सरकार हमारी मांगे मानकर डी0ए0पी0 की मूल्य वृद्धि वापस नही लेती तो भाजपा उसका डटकर विरोध करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in