Categorized | लखनऊ.

प्रस्तुत बजट को किसानों और नौजवानों की आशाओं के विपरीत बताया

Posted on 03 June 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव व प्रवक्ता अनिल दुबे ने विधान सभा में प्रस्तुत बजट को किसानों और नौजवानों की आशाओं के विपरीत बताते हुए कहा है कि किसान की कर्जमाफी के लिए 500 करोड़, बेरोजगारी भत्ते के लिए 1100 करोड़ रुपए मात्र का प्रावधान ऊँट के मुँह में जीरे के समान है।
आज बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री दुबे ने कहा कि जिस प्रदेश में 2 करोड ़25 लाख किसान और 1करोड़ से अधिक बेरोजगार हांे, ऐसे में 500 करोड़ से मात्र एक लाख किसान की कर्जमाफी हो सकेगी और 1100 करोड़ से एक लाख बेरोजगार ही बेरोजगारी भत्ता पा सकेंगें तथा प्रदेश के बाकी किसान और नौजवान लाभ से बंचित रह जायेंगें।
श्री दुबे ने कहा कि प्रदेश के किसानों और युवाओं को प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से बहुत आशाएं हैं और बजट ठीक उसके विपरीत है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से बजट में सभी किसानों की कर्जमाफी व सभी बेरोजगारों को भत्ता देने के लिए बजट में संशोधन करने के साथ-साथ रोज़गार सृजन के उपाय करने के साथ-साथ उद्योग धन्धों की स्थापना तथा चुनाव घोषणा पत्र में किसानों को पानी और बिजली मुफ्त दिये जाने का अपना वायदा भी इस बजट में पूरा करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in