Categorized | लखनऊ.

गेहूं भण्डारण के लिए आवश्यक तिरपाल, बल्लियां आदि आवश्यक सामग्री अपने स्तर पर तत्काल निर्धारित दर पर क्रय कर ले

Posted on 03 June 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने राज्य भण्डारण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि खुले स्थान पर गेहूं भण्डारण के लिए आवश्यक तिरपाल, बल्लियां आदि आवश्यक सामग्री अपने स्तर पर तत्काल निर्धारित दर पर क्रय कर लें। उन्होंने कहा कि खुले स्थान पर भण्डारित गेहूं की सुरक्षा हेतु स्थानीय स्तर पर सुरक्षाकर्मी भी तैनात कर दिये जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि खुले स्थान पर भण्डारित गेहूं का उठान पहले कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए अधिकारियों को सचेत किया कि खुले स्थान पर भण्डारित गेहूं का नुकसान होने की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने क्रय एजेन्सियों को भी निर्देश दिये कि क्रय केन्द्रों पर यदि गेहूं खुले स्थान पर पड़ा हो तो सम्भावित मौसम से गेहूं की सुरक्षा हेतु निर्धारित दर पर आवश्यक तिरपाल, बल्लियां आदि सामग्री की व्यवस्था समय से कर लें।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में गेहूं खरीद के सम्बन्ध में आयोजित पाक्षिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निर्धारित क्रय लक्ष्य 42 लाख मी0 टन के सापेक्ष लगभग 32.25 लाख मी0 टन से अधिक गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो क्रय लक्ष्य का लगभग 73.30 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि किसानों को 4136.04 करोड़ रुपये का भुगतान भी कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष की अपेक्षा 25 प्रतिशत अधिक गेहूं खरीदा जा चुका है।
श्री उस्मानी ने महाप्रबन्धक भारतीय खाद्य निगम को निर्देशित किया कि एक्नाॅलेजमेन्ट समय से निर्गत कराते हुए क्रय एजेंसियों का लम्बित भुगतान शीघ्रता से कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने चिन्हित गोदामों पर गेहूं की डिलीवरी भारतीय खाद्य निगम द्वारा विलम्ब से लेने पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सभी गोदामों पर पर्याप्त लेबर की व्यवस्था कर अधिक से अधिक उतार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए ताकि गोदामों पर ट्रकों की लम्बी कतार न लगने पाए।
प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद श्री बलविन्दर कुमार ने बताया कि वर्तमान में गेहूं खरीद हेतु बोरों की समस्या अब नहीं रह गई है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों ने खाद्य विभाग द्वारा 15340 तथा पी0सी0एफ0 द्वारा 4500 कुल 19840 पी0पी0 बोरों का क्रय आदेश सम्बन्धित फर्म को दिया गया है, जिसकी डिलीवरी प्रारम्भ हो गई है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 20000 पी0पी0 बोरों की निविदा आगामी 06 जून तक आमंत्रित की गई है, जिसके अनुसार इन गांठों की आपूर्ति आगामी 18 जून तक सम्भावित है। उन्होंने यह भी बताया कि जूट बोरों की आपूर्ति हेतु पूर्व में दिये गये 1,15,000 गांठ बोरों के अतिरिक्त 53,500 गांठ बोरों का इन्डेण्ट डी0जी0एस0 एण्ड डी0 कोलकाता के पास लम्बित है, जिसके सापेक्ष 65,350 गांठ बोरा रैक एवं सड़क मार्ग द्वारा प्राप्त हो चुका है। शेष गांठों की आपूर्ति जूट कमिश्नर कोलकाता द्वारा दी गई सूचना के अनुसार लगभग 20 दिनों में प्राप्त हो जाएगी।
बैठक में खाद्य आयुक्त श्रीमती अर्चना अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in