Categorized | लखनऊ.

इनर्जी टास्क फोर्स समिति द्वारा ऊर्जा क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रकरणों की संस्तुति

Posted on 03 June 2012 by admin

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इनर्जी टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी की अध्यक्षता में आज यहां सम्पन्न इनर्जी टास्क फोर्स की बैठक में मेमोरेण्डम आॅफ अण्डरस्टैण्डिंग (एम0ओ0यू0) रूट से निजी क्षेत्र में लगायी जाने वाली 09 विद्युत परियोजनाओं के विकासकर्ताओं को 18 माह तक के लिए समय में बढ़ोत्तरी प्रदान करने की संस्तुति की गई है। हरदुआगंज विस्तार परियोजना के अन्तर्गत 660 मेगावाट की एक तापीय विद्युत इकाई स्थापित किये जाने का भी निर्णय लिया गया है।
प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि पनकी में अधिकतम सम्भव क्षमता की तापीय विद्युत परियोजना स्थापित करने की सम्भाव्यता तलाशने हेतु तकनीकी सलाहकार से स्टडी कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जवाहरपुर तापीय परियोजना को पर्यावरण क्लीयरेन्स प्राप्त होने की प्रत्याशा में आर0एफ0पी0 जमा करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।
श्री गुप्ता ने बताया कि बैठक में ई0टी0एफ0 ने ओबरा ‘सी’ परियोजना के अन्तर्गत 2ग660 मेगावाट तापीय विद्युत गृह को राज्य सेक्टर में उ0प्र0 राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के अधीन स्थापित करने की संस्तुति की गई है। उन्होंने बताया कि 220 के0वी0 द्विपथ झांसी-ललितपुर-ललितपुर स्विच यार्ड लाईन 90 किमी0 के निर्माण कार्य को करने की संस्तुति दी गई है। इसके अतिरिक्त ललितपुर के 220 के0वी0 उपकेन्द्र को बनाने की अनुमति भी प्रदान की गई है।
बैठक में प्रमुख सचिव नियोजन श्री आर0पी0 सिंह, प्रबन्ध निदेशक पावर कार्पोरेशन श्री अवनीश कुमार अवस्थी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in