Categorized | लखनऊ.

नगर निगमों तथा 13 नगर पालिका परिषदों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

Posted on 01 June 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आज 3 नगर निगमों तथा 13 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद हेतु अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी की अध्यक्षता में हुई चुनाव समिति की बैठक में इन नामों की मंजूरी दी गयी। इसके पहले 4 नगर निगम व 27 नगर पालिका परिषदों की घोषणा की जा चुकी है।
पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि 7 नगर निगम और 40 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद हेतु भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। श्री पाठक ने बताया कि आगरा से इन्द्रजीत वर्मा, गोरखपुर से डाॅ0 सत्या पाण्डेय और बरेली से गुलशन आनन्द जी मेयर पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी होंगे। इसके पहले मुरादाबाद से श्रीमती वीणा अग्रवाल, कानपुर से जगत वीर सिंह द्रोण, अलीगढ़ से श्रीमती शकुंतला भारती तथा झांसी से श्रीमती किरन वर्मा को मेयर के लिए प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि आज पार्टी ने 13 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद हेतु अपने प्रत्याशियों की भी घोषणा की है। आज घोषित प्रत्याशियों में देवरिया से डाॅ0 ऊषा तिवारी, शाहजहाॅपुर से दयाशंकर शर्मा, रायबरेली से महादेव गुप्ता, हमीरपुर बिटोन निषाद और शिकोहाबाद से चन्द्र प्रकाश राठौर, रामनगर (वाराणसी) से श्रीमती आशा गुप्ता, मौदहा (हमीरपुर) श्रीमती शकुंतला गोस्वामी, बिन्दकी (फतेहपुर) श्रीमती राधा साहू, मवाना (मेरठ) श्रीमती सुधा चैहान,, रसड़ा (बलिया) श्री मनोज कुमार गुप्ता, जलालाबाद (शाहजहाॅपुर) श्री कृष्ण कुमार गुप्ता, आॅवला (बरेली) श्री सत्यप्रकाश गुप्ता, बहेड़ी (बरेली) श्री ओमवीर सिंह, नवाबगंज (बरेली) श्री रविन्द्र कुमार राठौर, मोहम्मदी (खीरी) श्रीमती दुर्गा मेहरोत्रा, को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in