Categorized | लखनऊ.

बजट को लोक लुभावन बजट बताया

Posted on 01 June 2012 by admin

उत्तर प्रदेष सरकार द्वारा आज विधान सभा में पेष किए गए बजट को जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेष अध्यक्ष मा0 सुरेष निरंजन भइया जी ने लोक लुभावन बजट बताया है और कहा है कि यह बजट सपा के चुनावी घोषणाओं के इर्द गिर्द ही है । बजट में बिजली जैसी भीषण समस्या के लिए मामूली राषि रखी गई जो नाकाफी है । बिजली की समस्या का जब तक समाधान नहीं किया जाएगा तब तक प्रदेष पिछड़ा रहेगा, न किसानों को सिंचाई का साधन मुहैया हो पाएगा और न ही प्रदेष में उद्योग धन्धे लग पाएगें ।  इसलिए सरकार को बिजली क्षेत्र में विषेष ध्यान देना चाहिए । किसानों के लिए कोई खास घोषणाएं नहीं है जबकि इस समय किसान ही सबसे ज्यादा परेषान है उसको अपनी उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है और वह आत्म हत्या कर रहा है । सरकार गेहूॅ खरीद की परीक्षा में असफल हो गई है और इस सम्बन्ध में उसकी सारी घोषणाएं हवा-हवाई साबित हो रही है । इस बजट में बेराजगारी से निपटने के लिए कोई इरादा नही दिख रहा है । बेरोजगारी भत्ता देने में भी सरकार अभी तक कई बार नियमों में फेरबदल कर रही है । इस बजट में इतनी पहाड़ जैसी घोषणाएं की गई हैं जिसका पूरा हो पाना बहुत ही मुष्किल लग रहा है । इसलिए हमारी पार्टी इसे मात्र लोक लुभावन बजट कह रही है और इसमें सपा की चुनावी घोषणाओं का प्रतिबिम्ब ही दिखाई दे रहा है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in