Categorized | लखनऊ.

“उत्तर प्रदेश बंद“ कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयेाग करने के लिए व्यापारिक प्रतिष्ठानों दुकानदारों और आम नागरिकों का आभार जताया

Posted on 01 June 2012 by admin

1-hajrat-gangसमाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि कमरतोड़ मंहगाई के बीच पेट्रोल के दामों में हुई भारी बढ़ोत्तरी के खिलाफ समाजवादी पार्टी द्वारा आहूत अहिंसात्मक प्रदेश बंद आज व्यापक तौर पर सफल रहा। आम जनता और व्यापारियों ने स्वयं इसमें सहयेाग किया और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाले, केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध का भारी रोष का प्रदर्शन किया।  नोएडा में मंहगाई और केन्द्र सरकार की शवयात्रा निकाली गई। बंद के समर्थन में प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के सांसदों, पूर्व साॅसदों, वरिष्ठ नेताओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई।
राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बंद को सफल बनाने के लिए जिला कार्यालय, कैसरबाग से एक जलूस निकाला जो आनन्द सिनेमा चैराहा, नावेल्टी सिनेमा, लालबाग, मेफेयर चैराहा होते हुए हजरतगंज में समाप्त  हुआ।यहां मजिस्टेªट को ज्ञापन देकर पेट्रोल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग की गई। जुलूस का नेतृत्व पूर्व साॅसद श्री भगवती सिंह, साॅसद श्रीमती सुशीला सरोज, विधायक श्री शारदा शुक्ला तथा पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष श्री अशोक यादव, महानगर अध्यक्ष श्री मुजीबुर्रहमान बबलू, डा0 फिदा हुसैन अंसारी, विजय सिंह यादव और जगदीप सिंह यादव, श्रीमती सुरेश चैहान, हनीफ खाॅ, सुशील दीक्षित, नईमा बानो ने किया। सहारागंज माल को युवजन सभा के प्रदेश सचिव श्री प्रदीप शर्मा के साथ श्री अभिषेक चैहान, राहुल पाण्डेय आदि ने बंद कराया।
आगरा, वाराणसी, चित्रकूट, गाजियाबाद, चन्दौली, बरेली तथा कई अन्य जिलो में टेªेने रोकी गई। इलाहाबाद में केन्द्र सरकार का पुतला फूंका गया। समाजवादी पार्टी के आव्हान पर इटावा, एटा, फर्रूखाबाद, नोएडा, झाॅसी, मुगलसराय, जौनपुर, मेरठ, बलरामपुर, बांदा, रमाबाईनगर में व्यापारियों ने बाजार बंद रखें। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर पेट्रोल के दाम बढ़ाने का विरोध करते हुए नारेबाजी की।
समाजवादी पार्टी ने “उत्तर प्रदेश बंद“ कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयेाग करने के लिए व्यापारिक प्रतिष्ठानों दुकानदारों और आम नागरिकों का आभार जताया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in