Categorized | लखनऊ.

कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में बंद को सफल बनाया

Posted on 01 June 2012 by admin

पेट्रोल मूल्य वृद्धि और मंहगाई  के खिलाफ ”भारत बंद” के एन0डी0ए0 के आहवान पर आज उ0 प्र0 में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में बंद को सफल बनाया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बंदी को पूर्ण सफल बताते हुए इसे स्वेच्छा और स्फूर्त बंदी करार दिया। प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ता सड़को पर निकले। लखनऊ में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी और नेता विधान मण्डल दल हुकुम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर बंद कराया। भाजपा नेताओं ने केन्द्र सरकार से पेट्रोल मूल्य वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग की। पार्टी ने कहा कि यदि पेट्रोल के बढ़े दामो को वापस नही लिया जाता है तो जनता केन्द्र की सरकार को वापस बुलायेंगी ।
उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी वास्तव मे यदि पेट्रोल मूल्य वृद्धि और मंहगाई के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार मानती हैं तो वह समर्थन वापस क्यो नही लेती। पेट्रोल के दाम बढ़ने के बाद से कीमतों में हुई बेतहासा वृद्धि से जनता पस्त हो गई हैं। लेकिन केन्द्र सरकार को जनता की परेशानी दिखाई नहीं दे रही हैं। केन्द्र की सरकार बाजारवादी ताकतों की हाथों में खेल रही हैं।
उन्होने बताया कि पेट्रोल मूल्य वृद्धि और मंहगाई के खिलाफ घोषित ”भारत बंद” के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आज प्रातः नौ बजें प्रदेश कार्यालय पर एकत्र हुए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने बैलगाड़ी पर सवार होकर भारी भरकम जूलूस के साथ विधानसभा की ओर कूच किया। भाजपा  कार्यकर्ता हाथो में तख्तियाॅं लेकर केन्द्र सरकार के विरेाध मे नारे लगाते हुए आगे बढ़े। बाद मे कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने पेट्रोल की बढ़ी कीमतो के खिलाफ जमकर प्रर्दशन किया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पेट्रोल की कीमतो मे ऐसे समय मे वृद्धि की जबकि अन्र्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम न्यूनतम स्तर पर है। उन्होने कहा कि पेट्रोल की बढ़ी कीमतो के लिए देश के अर्थशास्त्री ,प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यू0पी0ए0 सरकार जिम्मेदार हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने केन्द्र सरकार से पेट्रोल मूल्यों मे अपने करों को कम करते हुए जनता को राहत दिये जाने की मांग की । उन्होने कहा तेल कंम्पनियों के घाटे को पूरा करने के लिये केन्द्र सरकार ने पेट्रोल के दामों मे वृद्धि करके जनता के ऊपर भार डाला हैं।
पार्टी द्वारा आज किये गये विरोध प्रर्दशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, विधान मण्डल दल के उपनेता सतीश महाना, सावित्रीबाई फूले , विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव, राघव लखनपाल शर्मा, सलिल विश्नोई , नगर संयोजक मनोहर सिंह सहित पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in