Categorized | लखनऊ.

पाक्षिक पत्रिका कमल ज्योति का आॅनलाइन विमोचन

Posted on 30 May 2012 by admin

bjpभारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 द्वारा प्रकाशित पाक्षिक पत्रिका कमल ज्योति का आॅनलाइन विमोचन आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया। प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित इस विमोचन समारोह के अवसर पर डाॅ0 वाजपेयी ने कहा कि पत्रिका के आॅनलाइन होने से प्रदेश की जनता एवं कार्यकर्ताओं को पत्रिका में देश व प्रदेश की जानकारी आसानी से सुलभ हो सकेगी।
विमोचन के समय प्रदेश अध्यक्ष के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र, विनय कटियार, नेता विधानमंडल दल हुकुम सिंह, पूर्व नेता विधानमंडल दल ओम प्रकाश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल, स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री विंध्यवासिनी कुमार, नरेन्द्र सिंह, विनोद पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन राकेश जैन, प्रो0 श्यामनन्दन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सत्यदेव सिंह, हरिद्वार दुबे, विजय बहादुर पाठक, डाॅ0 मनोज मिश्र, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता आदि वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत में पत्रिका के प्रबन्ध सम्पादक राजकुमार ने कमल ज्योति की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कमल ज्योति के आशुतोष मिश्र, आई.टी. प्रकोष्ठ के संजीव कुमार सिंह, रूपेश पांडेय आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in