Categorized | लखनऊ.

सरकार गांव और गरीब को प्राथमिकता में रखती है

Posted on 30 May 2012 by admin

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने दृढ़ता के साथ किसानों के पक्ष में कदम उठाकर यह दिखा दिया है कि समाजवादी पार्टी की सरकार गांव और गरीब को प्राथमिकता में रखती है। गेहूॅ खरीद केन्द्रों पर किसानों को सभी सुविधाएं मिलें, इसके निर्देश तो पहले दिन ही दिए गए थे किन्तु पुराने माफियाओं, आढ़तियों और भ्रष्ट कर्मचारियों के गठजोड़ की वजह से खरीद केन्द्रों  से शिकायतें आ रही थी। पिछली बसपा सरकार के पांच सालों में किसान को हर तरह से इतना परेशान किया गया था कि वह बड़ी संख्या में आत्महत्या करने को मजबूर हो गया था।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि किसानों की दुश्वारियों को देखने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं कई खरीद केन्द्रो का निरीक्षण किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव की चिन्ता को देखते हुए सरकार के और मंत्री भी खरीद केन्द्रो के हालात देखने पहॅुचे। गेहूॅ खरीद में गड़बड़ी पर मुख्यमंत्री ने कड़ा फैसला लेते हुए 59 केन्द्र प्रभारी निलम्बित कर दिए हैं। उन्नाव की जिलाधिकारी हटा दी गई और फतेहपुर तथा औरैया के जिलाधिकारियों से जवाब तलब किया गया है।
किसानों के हितों के प्रति सरकार के इस सख्त रूख को देखते हुए अब अधिकारी भी अपना पुराना रवैया छोड़कर सक्रिय हो रहे है। कई जिलाधिकारियों ने भी गेहूॅ खरीद केन्द्रो का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इससे खरीद केन्द्रों पर घटतौली, खरीद में गड़बड़ी तथा भुगतान में विलम्ब आदि शिकायतों का निवारण हो सकेगा। किसान अब अपनी फसल को औने-पौने दाम पर बेचने के लिए मजबूर नहीं होगा। बिचैलिए अब उसका शोषण नहीं कर पाएगें। किसानों को 1285 रूपए प्रतिकुन्तल की दर से गेहूॅ का मूल्य मिलेगा।
समाजवादी पार्टी की सरकार ने इसके साथ ही किसानों का 50 हजार रूपए तक का कर्ज माफ करने और उनकी जमीन के जबरन अधिग्रहण पर रोक लगाने का भी फैसला किया है। आपदाग्रस्त किसान को 5 लाख की बीमा राशि मिलेगी। पिछली सरकार में किसान बुरी तरह बर्बाद हुआ था। उसको न तो फसल की उचित कीमत मिली और नहीं खेती के लिए समय से खाद, पानी, बीज उपलब्ध हो सके थे। बाढ़, सूखा संकट में उसे कोई राहत नहीं मिली। सूदखोरों ने किसानों को कर्जदार बना दिया था।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने , जो कि स्वयं किसान परिवार से है, किसानों की दुश्वारियों को समझते हुए उनको राहत देने का इरादा किया है। उनके निर्णय किसानों की जिन्दगी संवारनेवाले है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in