Categorized | लखनऊ.

किसान मसीहा श्रद्धेय चैधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि मनायी गयी

Posted on 30 May 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व किसान मसीहा श्रद्धेय चैधरी चरण सिंह की 25 वीं पुण्य तिथि आज पूरे उत्तर प्रदेश में प्रेरणा दिवस के रूप में श्रद्धा एवं भक्तभाव से मनायी गयी। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने प्रातः 9.00 बजे रालोद के प्रदेशीय मुख्यालय से विधान भवन स्थित चैधरी साहब की प्रतिमा तक पैदल मार्च किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुये उन्हें अपनी श्रंद्धाजलि अर्पित की। इस अवसर पर रालोद के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह विधान मंडल दल के नेता ठा0 दलबीर सिंह, रालोद महासचिव अनिल दुबे सदस्य विधान परिषद चैधरी मुस्ताक अहमद, विधायक पूरन प्रकाश, त्रिलोकीराम दिवाकर, भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, वीरपाल राठी, आदि प्रमुख लोगों ने चैधरी साहब को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
उपरोक्त कार्यक्रम के बाद रालोद मुख्यालय पर वैदिक  मंत्रों के साथ हवन किया गया, जिसमें चैधरी साहब की आत्मिक शान्ति और देश प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आहुतियां देते हुये ईश्वर से प्रार्थना की। हवन के पश्चात चैधरी साहब के जीवन दर्शन पर विचार गोष्ठी आयोजित की गयी, जिसे सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह ने कहा कि चैधरी साहब ने जीवन पर्यन्त किसानों और कमजोरों की लड़ाई लड़ी और उन्हें जीने की राह दिखायी थी। उनके कार्य इस देश और प्रदेश के लिए प्रेरणादायक हैं।
रालोद विधान मण्डल दल के नेता ठा0 दलबीर ंिसह ने कहा कि इस प्रदेश का विकास चैधरी साहब के बताये हुये रास्ते  पर चलकर ही सम्भव है। रालोद महासचिव अनिल दुबे ने चैधरी साहब को जातिवाद का प्रबल विरोधी बताते हुये कहा कि वे भारत में सामाजिक विघटन एवं राष्ट्रीयता की भावना को कमजोर करने में अहम भूमिका जातिवाद को ही मानते थे। विचार गोष्ठी में उपरोक्त नेताओं के अतिरिक्त पूर्व मंत्री सच्चिदानंद गुप्त, प्रो0 के0के0 त्रिपाठी, वसीम हैदर, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, एस0एन0 त्रिवेदी, संजयलाल बाल्मीकि, मनोज सिंह, शशांक सिंह, रमावती तिवारी, लक्ष्मी गौतम, विजय विक्रम सिंह, अंकुर सक्सेना, मारिफ अली, पे्रम लोधी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in