Categorized | लखनऊ.

प्रदेश बन्द को सफल बनाने के लिए समाजवादी व्यापार सभा ने कमर कस ली है

Posted on 29 May 2012 by admin

आसमान छूती मंहगाई व पैट्रोल-डीजल के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में समाजवादी पार्टी के 31 मई, 2012 के .प्रदेश बन्द को सफल बनाने के लिए समाजवादी व्यापार सभा ने कमर कस ली है। व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने प्रेस को बताया कि प्रत्येक जनपद में यह संदेश भेज दिया गया है कि व्यापार सभा के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ बाजारों में सम्पर्क कर बन्द के कारणों को बतायेंगे तथा उनसे प्रतिष्ठान बन्द करने की अपील करेंगे।
हलवाई व चाय की दुकानों आदि पर जहां अगले दिन की तैयारी के लिए कच्चा माल तैयार किया जाता है जैसे मैदा दाल आदि पानी में भिगोना, दही जमाना वहां पर बन्द की पूर्व संध्या पर व्यापाक प्रचार होगा कि 31 तारीख को बाजार बन्द रहेंगे तथा व्यापारी इसमें सहयोग करें। बन्द के दिन व्यापार सभा कार्यकर्ता प्रात: 6 बजे से ही सड़कों पर इस बात की निगरानी रखेंगे कि भट्टी आदि न जलाई जाय।
व्यापार सभा नेता ने कहा है कि इस समय केन्द्र सरकार की अक्षमता के कारण जनता त्रस्त है मंहगाई, रोकना तो दूर स्थिर नही हो पा रही है। पैट्रोल डीजल की कीमतों के बढ़ने से महंगाई आग की तरह तबाही मचा रही है। ससंद के सत्र की समाप्ति के अगले ही दिन मूल्य वृद्धि कर कांग्रेस ने एक बार पुन- लोकतन्त्र को दर किनार करने का कुप्रयास किया है।
गोपाल अग्रवाल ने कहा है कि बन्द ऐतिहासिक होगा तथा केन्द्र सरकार के लिए स्पष्ट चेतावनी देने वाला होगा। उन्होंने बताया कि व्यापार सभा की जिला व नगर इकाईयों से प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है। बन्दी के दिन की पूर्व सन्ध्या पर मोमबत्ती अथवा मशाल जलूस से भी जागरूकता पैदा की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in