Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने आग की घटनाओं पर अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिये

Posted on 28 May 2012 by admin

इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आग एवं अन्य दैवीय आपदा की घटनाओं पर अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावित लोगों को मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में आग की घटनाओं की संभावना काफी बढ़ जाती है। कई बार आग की घटना से काफी जन एवं धन की हानि होती है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार तत्काल मौके पर पहुंचकर आग से प्रभावित परिवार को चिकित्सकीय सुविधा सहित अन्य देय आर्थिक सहायता उपलब्ध करायें।
श्री यादव ने कहा कि आग की घटनाओं पर जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा तुरन्त कार्रवाई न करने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने मण्डलायुक्तों से आग जैसी घटनाओं पर निगाह रखने तथा जनपद स्तर से ऐसी घटनाओं पर की गयी कार्रवाई की समीक्षा करने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in