Categorized | लखनऊ.

कुम्भ मेला के सभी कार्य अनिवार्य व समयबद्ध प्रकृति के कार्य हैं, इन कार्यों की प्रगति निकाय चुनाव की घोषणा से प्रभावित नहीं होगी-मुख्य सचिव

Posted on 28 May 2012 by admin

कुम्भ मेला से सम्बन्धित 669 करोड़ रूपये की लागत के 153 विभिन्न कार्याें को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें-श्री जावेद उस्मानी

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने आज कुम्भ मेला-2013 को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु कराये जा रहे विभिन्न निर्माण कार्याें की प्रगति की समीक्षा करते हुये निर्देश दिए कि कुम्भ मेला के सभी कार्य अनिवार्य व समयबद्ध प्रकृति के कार्य हैं। किसी भी कार्य की प्रगति स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा से प्रभावित नहीं होगें। सभी विभाग अपने कार्याें को समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता से पूरा कराये।
मुख्य सचिव श्री उस्मानी ने समीक्षा में प्रथम चरण में दस विभागों नगर विकास, लोक निर्माण, सेतु निगम, पावर कार्पाेरेशन, जल निगम, नगर निगम, सिंचाई, पर्यटन, आवास विकास व इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के 669 करोड़ रूपये की लागत के 153 विभिन्न कार्याें को निर्धारित समय सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होनंे द्वितीय चरण में कुम्भ मेला से सम्बन्धित 191 कार्याें को भी निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मण्डलायुक्त, इलाहाबाद को सभी कार्याें की समयबद्धता व गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य अक्टूबर से दिसम्बर माह की अवधि के अन्दर अनिवार्य रूप से अवश्य पूरे कर लिए जायें, इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
मुख्य सचिव श्री उस्मानी ने कहा कि सभी विभाग कुम्भ मेले के लिए स्थानीय स्तर व राज्य स्तर के सक्षम एक-एक नोडल अधिकारी की तत्काल नियुक्ति कर इसकी सूचना नगर विकास विभाग को निर्धारित प्रोफार्मा में उपलब्ध करा दे। उन्होंने कुम्भ मेले के दौरान बी0एस0एन0एल0 व अन्य कम्पनियों के मोबाइल व फोन की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मेलाधिकारी को अवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेकर्ड प्लेट्स के बेहतर कार्य हेतु पी0डब्लू0डी0 विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।
मुख्य सचिव श्री उस्मानी ने साफ-सफाई को दृष्टिगत रखते हुए जीरो डिस्चार्ज टायलेट के प्रस्ताव का परीक्षण कर पायलेट प्रोजेक्ट बनाकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक में लिए गये सभी निर्णयों का अनुपालन समयबद्ध तरीके से हो जाय और अगली बैठक में किसी भी बिन्दु पर कार्यवाही लम्बित नहीं रहनी चाहिए।
बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री ए0सी0 शर्मा, प्रमुख सचिव नगर विकास श्री प्रवीर कुमार, प्रमुख सचिव आवास श्री एस0एन0 शुक्ला, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद श्री बलविन्दर कुमार, प्रमुख सचिव परिवहन श्री बी0एस0 भुल्लर, प्रमुख सचिव पी0डब्लू0डी0 श्री अरविन्द सिंह देव, अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक पावर कार्पोरेशन श्री अवनीश अवस्थी, मण्डलायुक्त इलाहाबाद श्री देवेश चतुर्वेदी, विशेष सचिव नगर विकास श्री एस0पी0 सिंह, मेला अधिकारी श्री मणि प्रसाद मिश्रा, जिलाधिकारी इलाहाबाद व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in