Categorized | खेल, लखनऊ.

खिलाडि़यों का चयन स्कूल स्तर से किया जाएगा और उनकी ट्रेनिंग, शिक्षा एवं छात्रावास में भोजन की मुफ्त व्यवस्था की जाएगी

Posted on 28 May 2012 by admin

021समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी, एलएलसी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी खेलकूद को प्रोत्साहन देने और खिलाडि़यों को सम्मान तथा नौकरी देने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी के चुनाव घोषणापत्र में हर जिला मुख्यालय में स्टेडियम बनवाने और खेल कूद में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को नौकरी देने का वायदा किया गया है। खिलाडि़यों का चयन स्कूल स्तर से किया जाएगा और उनकी ट्रेनिंग, शिक्षा एवं छात्रावास में भोजन की मुफ्त व्यवस्था की जाएगी।
श्री चैधरी आज यहाॅ के0डी0 ंिसंह बाबू स्टेडियम में इण्टर स्टेट साइकिल स्टंटिग चैम्पियनशिप के खिलाडि़यों के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन लखनऊ ऐडवेंचर स्पोटर््स साइकिल स्टंटिंग एसोसिएशन ने किया था। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव स्वंय खेल प्रेमी हैं। उन्होंने खूब साइकिल चलाई है। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने 300 कि0मी0 साइकिल यात्रा की है और एक बार तो लगातार 80 कि0मी0 तक उन्होंने साइकिल चलाई है। श्री चैधरी ने कहा अपने स्कूली दिनों में उन्होंने भी साइकिल सवारी की है।
साइकिल स्टंट के प्रतिभागियों को बधाई देते हुये श्री चैधरी ने कहाकि इस करतब को सीखने में नौजवानों ने काफी परिश्रम किया है। साइकिल चलाने से स्वास्थ्य ठीक रहता है। अब तो पेट्रोल की मंहगाई में कार रखना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में साइकिल का ही सहारा लेना होगा।
आज की प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें श्री आयुष गुप्ता सर्वश्रेष्ठ साइकिल स्टंटर रहे। आयूष ने जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पाया है। जूनियर वर्ग में मो0 हसन द्वितीय तथा सैफ अब्बास तृतीय रहे। जबकि सब जूनियर वर्ग में अभिषेक प्रथम, अमन सोहेल द्वितीय तथा आदित्य शुक्ला तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में मनीष सिंह प्रथम, निक्की द्वितीय तथा शोभित खरे तृतीय स्थान पर रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in