Categorized | लखनऊ.

भ्रष्टाचार को व्यापक रूप से उजागर किया लेकिन सरकार सोती रही

Posted on 25 May 2012 by admin

श्री तिवारी ने यह भी कहा कि गेहूं क्रय केंद पर हो रही किसानों से लूट पर भाजपा लगातार सरकार की असलियत से अवगत कराती रही। श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅं0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने लखनऊ के बख्शी का तालाब एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने हमीरपुर के सुमेरपुर के गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर हो रही लूट का सच उजागर किया था। इसके अतिरिक्त सभी जनपदों में भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताताओं ने क्रय केन्द्रों पर जाकर किसानों के साथ हो रहे भ्रष्टाचार को व्यापक रूप से उजागर किया लेकिन सरकार सोती रही। निश्चित रूप से यह व्यापारियों को कम दामों पर गेहूं खरीद की छूट दिए जाने की सोची समझी रणनीति थी। मुख्यमंत्री जी ने स्वतंः उन्नाव में गेहूॅ क्रय केन्द्रों को दौरा कर असलियत से रूबरू हुए लेकिन यह औचक निरीक्षण उन्होंने तब किया जब किसानों का गेहॅंू लगभग विचैलियों के हाथ बिक चुका था व प्रदेश का किसान भारी आर्थिक क्षति उठा चुका।
प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने बसपा सरकार के शासन में महिला कल्याण निगम में हुए 850 करोड़ के घोटाले को अत्यन्त निंदनीय बताते हुए कहा कि जो धन महिलाओं के स्वालम्बन के कार्यो में लगना था वह भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया। यह अत्यन्त गंभीर मसला है। जिस तरह 33 जनपदों में कुछ चुनिंदा स्वैच्छिक संगठनों को 850 करोड़ बाॅंट दिए गए वह हैरान करने वाला है। श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती बसपा सरकार आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबी रही और घोटालों की फेहरिस्त इतनी लंबी है कि उसे सूचीबद्ध करना मुश्किल है।
श्री तिवारी ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बसपा सरकार के घोटालों की जांच को लेकर मौन क्यों साधे हुए है? तिवारी ने कहा कि भाजपा ने यह मांग किया था कि उच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश से बसपा के घोटालों की जांच कराकर सरकारी कोष से लूटे जनता के धन की जिम्मेदारी निर्धारित कर दोषियों को सजा और धन की वसूली सुनिश्चित कराई जाए लेकिन प्रदेश सरकार की निष्क्रियता से यह लगता है कि है कि समाजवादी पार्टी की सरकार का बसपा के घोटालेबाजों से अन्दरूनी समझौता हो गया हैं

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in